आरा में माले का सम्मेलन, बुलडोजर राजनीति के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी

Author Ragini Sharma|Edited by raginisharma
Updated:
विज्ञापन
भाकपा

सम्मेलन की तस्वीर

Bihar News आरा में चल रहे भाकपा-माले के 12वें राज्य सम्मेलन में ‘बुलडोजर राजनीति’ और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया गया. सम्मेलन में भूमि अधिकार, लोकतंत्र की रक्षा और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई. 700 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी के साथ आयोजित इस सम्मेलन में सामाजिक न्याय और जनअधिकारों को लेकर व्यापक रणनीति पर मंथन किया गया.

विज्ञापन

Bihar News:(आशुतोष पाण्डेय) भाकपा-माले बिहार इकाई के 12वें राज्य सम्मेलन में बुलडोजर राजनीति और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया गया. यह सम्मेलन दरभंगा के रेणु-नागार्जुन नगर स्थित लहेरियासराय सभागार में आयोजित हो रहा है. सम्मेलन के तीसरे और अंतिम दिन विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई.

साथियों की स्मृति को समर्पित सम्मेलन

भाकपा-माले नगर कमिटी सदस्य रणधीर राणा ने बताया कि यह राज्य सम्मेलन साथी राजाराम, रामदेव वर्मा और लक्ष्मी पासवान की स्मृति को समर्पित है. सम्मेलन की शुरुआत लघु मार्च और महागठबंधन दलों के नेताओं के संबोधन के साथ हुई. इसके बाद प्रतिनिधि सत्र में निवर्तमान राज्य समिति की रिपोर्ट पर राज्यभर से आए 700 से अधिक प्रतिनिधियों और पर्यवेक्षकों ने चर्चा की.

सांस्कृतिक विरासत से जुड़े साहित्य का विमोचन

सम्मेलन के दौरान 1970-80 के दशक में भोजपुर के माकपा (एमएल) आंदोलन से जुड़े सांस्कृतिक समर्थक स्वर्गीय कॉमरेड सुरेंद्र प्रसाद के लेखन संग्रह तथा बिजेंद्र अनिल की कहानियों के संग्रह का भी विमोचन किया गया.

देश संविधान से चलता है, बुलडोजर से नहीं

भाकपा-माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है, बुलडोजर से नहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि बुलडोजर कार्रवाई के जरिए गरीबों, भूमिहीनों और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने बिहार में ‘बुलडोजर बनाम भूमि-अधिकार’ की लड़ाई को तेज करने और व्यापक जनआंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया.

वोट और अधिकार बचाने की अपील

महासचिव ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आम जनता को जागरूक होना होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रवासी मजदूरों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं और जीवित लोगों को मृत घोषित करने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं. उन्होंने लोगों से अपने वोट और अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क पर उतरने की अपील की.

सामाजिक संगठनों से भी हुई बातचीत

सम्मेलन के दौरान भाजपा की कथित ‘बुलडोजर राजनीति’ के खिलाफ आंदोलन चला रहे यूनियनों और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिनिधियों की बातचीत भी हुई. सम्मेलन के अंतिम दिन कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा जारी रहने की संभावना जताई गई.

Also Read:जहानाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता: सुपारी किलर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, घर से हथियार और कारतूस बरामद

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन