‘पहले 5 गोलियां मारी, फिर दे दिया जहर’, भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

भरत तिवारी की मां और भरत की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bharat Tiwari Encounter: आरा में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी की मां ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उनके बेटे को सिर्फ गोली नहीं मारी गई, बल्कि जहर भी दिया गया. मां के इस बयान के बाद मामला और गरमा गया है. परिजन निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Bharat Tiwari Encounter : आरा में पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद भरत तिवारी की मौत का मामला अब और विवादित होता जा रहा है. एक तरफ पुलिस इसे एनकाउंटर बता रही है, तो दूसरी ओर परिवार और ग्रामीण पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं. इस बीच भरत की मां आशा देवी ने चौंकाने वाला आरोप लगाया है.

विज्ञापन

मां बोलीं- मेरे बेटे को जहर देकर मारा गया

मीडिया से बातचीत में आशा देवी ने कहा कि उनके बेटे की हत्या की गई है. उन्होंने दावा किया कि भरत को सिर्फ गोली नहीं मारी गई, बल्कि उसे जहर भी दिया गया. जिसके बाद वह उल्टी कर के मर गया. आशा देवी ने कहा कि हमको न्याय चाहिए. मेरे बेटे का मर्डर किया गया है. मेरे बच्चे को जहर दिया गया है. मैं केंद्र सरकार से जांच की मांग करती हूं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन पर अब उनका भरोसा नहीं रहा. मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

‘पुलिस ने पहले ही दी थी धमकी’ (भरत तिवारी एनकाउंटर)

भरत की मां का आरोप है कि घटना से पहले पुलिस उनके घर पहुंची थी. उस दौरान परिवार के लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया गया. उन्होंने दावा किया कि पुलिसकर्मियों ने धमकी भरे अंदाज में बात की थी.

भाभी ने भी लगाए गंभीर आरोप

भरत तिवारी की भाभी सुमन देवी ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि यह एनकाउंटर नहीं, बल्कि हत्या है. उन्होंने आरोप लगाया कि भरत को 5 गोलियां मारी गईं. साथ ही जहर देने का भी दावा किया. उन्होंने पूरे मामले की न्यायिक जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सड़क पर उतरा गुस्सा (Arrah Encounter)

भरत की मौत के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला. परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर आरा-बक्सर फोरलेन जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भरत ने यदि सरेंडर कर दिया था, तो उसके बाद गोली चलाने की जरूरत क्यों पड़ी. लोग इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

क्या है पुलिस का पक्ष?

पुलिस का दावा है कि भरत तिवारी ने कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की थी. जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ था. बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. फिलहाल भरत की मां और परिजनों के आरोपों के बाद यह मामला और चर्चा में आ गया है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं.

Also Read: ‘सरेंडर कर चुका था, फिर 5 गोलियां क्यों मारी?’, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर मां का छलका दर्द, बोलीं- समाज सेवक था मेरा बेटा

Also Read: पिस्टल, फेसबुक लाइव और ताबड़तोड़ फायरिंग, जानिए भरत तिवारी एनकाउंटर की पूरी कहानी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन