नुक्कड़ नाटक कर बाल संरक्षण कानून की दी गयी जानकारी

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 04 Jul 2025 8:54 PM

विज्ञापन

बाल विवाह, पॉक्सो अधिनियम, गोद लेने आदि के कानूनी नियमों का हो रहा प्रचार

विज्ञापन

पीरो.

समाज कल्याण विभाग की संस्था जिला बाल संरक्षण इकाई भोजपुर एवं जिला प्रशासन के सौजन्य से अनुमंडल क्षेत्र में कला जत्था के कलाकारों के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल संरक्षण कानून की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. शुक्रवार को जेठवार, सेदहा समेत अन्य स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी दी गयी.

उक्त कार्यक्रम जिला बाल संरक्षण इकाई,भोजपुर के सहायक निदेशक अलोक कुमार गौतम की देख रेख में संचालित किया जा रहा है. इस संबंध में सहायक निदेशक ने बताया कि समाज कल्याण विभाग का लक्ष्य जिले के सभी बालक – बालिकाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है तथा बाल संरक्षण कानून का प्रभावी कार्यान्वयन करना है और साथ ही जिले के बालक – बालिकाओं को कानूनी सुरक्षा प्रदान करना है व उनके हितार्थ विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देना है. इस अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्या कला उत्थान के कलाकारों द्वारा नाटक ”” यही हमारे भविष्य ””की प्रस्तुति कर लोगों को जागरूक किया गया, जिसमें बाल विवाह , पॉक्सो अधिनियम गोद लेना, ट्रांसजेंडर समुदाय जैसे विषयों व कानूनी नियमों के बारे में गीत -संगीत और अभिनय के माध्यम से आमजन को जानकारी दी गयी. कलाकारों में दल नायक मुकेश कुमार, नागेश्वर नयन, दुर्गा प्रसाद, हरेंद्र कुमार,सुनील सिंह,रूबी देवी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन