सदर अस्पताल में मना कुष्ठ दिवस

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 30 Jan 2026 7:10 PM

विज्ञापन

समाज में जागरूकता फैलाने का दिया गया संदेश

विज्ञापन

आरा.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर सदर अस्पताल में कुष्ठ दिवस समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता सिविल सर्जन डाॅ शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने की. इसमें डाॅ चन्द्रमणि, कार्यक्रम सलाहकार, एनएलआर बिहार पटना, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डाॅ संजय कुमार सिन्हा, सीडीओ डाॅ ए अहमद, दंत चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ प्रतीक, पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ केएन सिन्हा, जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक सहित सदर अस्पताल परिसर में संचालित स्वास्थ्य विभाग के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे.

कार्यक्रम का संचालन डाॅ डीके राय, चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा किया गया. उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत सुबेश सिंह, महामंत्री, आरा पत्रित कर्मचारी महासंघ द्वारा बुके प्रदान कर किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रांगण में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके बाद कुष्ठ जागरूकता संबंधी संदेश का पाठ किया गया. एएनएम स्कूल आरा की प्रशिक्षु एएनएम एवं कर्मियों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी. इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कुष्ठ दिवस मनाए जाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में उपस्थित नागरिकों, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुष्ठ रोग से जुड़े भेदभाव को समाप्त करने का संकल्प दिलाया. उन्होंने कुष्ठ उन्मूलन में महात्मा गांधी की भूमिका और दृष्टिकोण की जानकारी दी तथा अधिकाधिक जागरूकता फैलाने और मरीजों को सहयोग देने की अपील की. जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय के कर्मियों विनय कुमार गुप्ता, संजीव कुमार सिंह, राजेश रंजन कुमार, शैलेश कुमार श्रीवास्तव, सुरेश राम गोंड, सुनील कुमार सिंह एवं सुचिता देवी ने आमंत्रित कुष्ठ रोग से पीड़ित मरीजों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया. भोजपुर जिले में कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा के लिए डाॅ डीके राय सहित चयनित पुरुष एवं महिला कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये. अंत में डाॅ संजय कुमार सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन किया.

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन