आरा में नाला निर्माण के बाद सड़क पर छोड़ी मिट्टी, बारिश में कीचड़ से बढ़ी लोगों की परेशानी
बारिश के बाद सड़क पर पसरा कीचड़, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी
आरा में लगातार बारिश और नाला निर्माण कार्य के कारण सड़कें कीचड़ और जलजमाव से भर गई हैं. ठेकेदारों द्वारा मिट्टी को सड़कों पर ही छोड़ देने से पैदल चलने वालों और बाइक चालकों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. विभाग की उदासीनता स्थिति को और गंभीर बना रही है.
Arrah News : एक तरफ विगत तीन दिनों से बारिश हो रही थी, वहीं दूसरी तरफ नगर में कई जगह नाला एवं सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. इससे सड़कों की स्थिति काफी खराब है और हर तरफ जलजमाव एवं कीचड़ से लोगों को परेशानी हो रही है.
आपके शहर में
सड़कों पर मिट्टी छोड़ने से उत्पन्न हुई गंभीर समस्या
नाली निर्माण को लेकर मिट्टी कटाई एवं उसके बाद नाला निर्माण हो जाने पर शेष बची मिट्टी को सड़कों पर ही ठेकेदारों द्वारा छोड़ दिया गया है. ऐसे में वर्षा होने के बाद मिट्टी और पानी आपस में मिलकर काफी बुरी स्थिति पैदा कर रहे हैं.
पैदल और बाइक चालकों को हो रही भारी कठिनाई
कीचड़ में पैदल चलने वालों को काफी परेशानी हो रही है. वहीं, बाइक सवारों को गाड़ी चलाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है.
Also Read : गया जी में बारिश के बाद फल्गु-निरंजना नदी का बढ़ा जलस्तर, बोधगया के बतसपुर समेत कछार के गांवों में अलर्ट
काफी सावधानी के बाद बाइक चलानी पड़ती है और कई बार तो बाइक फिसल भी जाती है, जिससे बाइक सवार घायल भी हो जाते हैं.
विभाग द्वारा कार्रवाई का अभाव और नियमों की अनदेखी
ऐसी स्थिति में विभाग द्वारा किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है. इतना ही नहीं, नाले के बगल में जो गड्ढा बच जाता है, उसको भी सही ढंग से नहीं भरा जा रहा है. यह विभाग एवं ठेकेदार के बीच होने वाले समझौते का उल्लंघन है.
Also Read : ग्लैमर की दुनिया छोड़ आध्यात्मिक राह पर निकला युवक, साइकिल से कर रहा 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
उबड़-खाबड़ सड़कों से नगरवासी परेशान
इससे सड़कें समरूप नहीं रह जाती हैं. उबड़-खाबड़ सड़कों की इस बदतर स्थिति से नगरवासी काफी परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
