Arrah News: सार्वजनिक भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान तेज

Updated:
विज्ञापन
Arrah News: सार्वजनिक भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान तेज

अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर अभियान

आरा सदर अंचल में प्रशासन ने सार्वजनिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर अभियान चलाया. जेसीबी से अवैध ढांचे हटाए गए. अधिकारियों ने दोबारा अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी. अभियान से यातायात व्यवस्था सुधारने की बात कही गई.

विज्ञापन

Arrah News: (नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट) आरा सदर अंचल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर प्रशासन ने सार्वजनिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया. अंचलाधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में नगर निगम की टीम, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

अभियान के दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया. प्रशासन ने सड़क किनारे बने अवैध ढांचे, झोपड़ियों और अन्य अवरोधों को हटाकर आवागमन सुचारु करने की कार्रवाई की.

अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं : अंचलाधिकारी

अंचलाधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क जाम की समस्या को कम करना, दुर्घटनाओं की आशंका घटाना और आम लोगों के लिए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना है. प्रशासन आगे भी लगातार अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाता रहेगा.

जमीन देने की चर्चा पर लोगों में नाराजगी

अभियान के दौरान स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी देखी गई कि सड़क किनारे अवैध रूप से झोपड़ी या मकान बनाकर रहने वालों को बाद में जमीन उपलब्ध कराने की चर्चा होती है. लोगों का कहना है कि इससे गलत परंपरा को बढ़ावा मिलता है.

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क किनारे अवैध कब्जों की वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और शहर में जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है. उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्ती बरतने और स्थायी समाधान निकालने की मांग की.

इसे भी पढ़ें: बिहार पुलिस के 6 IPS अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, आईजी रैंक के लिए चुने गए

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन