राशन कार्ड-SIR में नाम कटने की मिली शिकायतें, आरा सदर SDO ने नोटिस जारी कर एमओ से मांगा जवाब

Updated:
विज्ञापन
Notice

सांकेतिक की तस्वीर

Arrah News: आरा सदर अनुमंडल पदाधिकारी शिप्रा विजय चौधरी ने लोगों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए आरा सदर एमओ के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है. नाम कटने और राशन कार्ड से संबंधित शिकायतों पर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है.

विज्ञापन

Arrah News:(नरेन्द्र प्रसाद सिंह) आरा सदर अनुमंडल पदाधिकारी शिप्रा विजय चौधरी ने जन शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आरा सदर प्रखंड के एमओ (प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

नाम काटे जाने और राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि कई लोगों के नाम राशन कार्ड सूची से काट दिए गए हैं. इसके अलावा एसआईआर (SIR) के तहत भी कई लोगों के नाम हटाए जाने की बात सामने आई है. शिकायतों में यह भी आरोप लगाया गया कि आरा मुफस्सिल क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को प्रभावित करते हुए उनके नाम सूची से हटाए गए हैं.

तीन दिनों में जवाब देने का निर्देश

अनुमंडल पदाधिकारी शिप्रा विजय चौधरी ने बताया कि इन सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एमओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और तीन दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राप्त जवाब का विधिवत अवलोकन किया जाएगा. यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी और गड़बड़ी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता पर जोर

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना उनका अधिकार है. किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करना है, ताकि वास्तविक लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके.

Also Read: आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच हुई झड़प में चाकू लगने से एक व्यक्ति घायल

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन