आरा में भंडारे और पूर्णाहुति के साथ श्रीमद्भागवत कथा संपन्न, 20 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Updated:
विज्ञापन
arrah news

श्रीमद्भागवत कथा करते स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज

Arrah News: आरा शहर की बैंक कॉलोनी स्थित मनोकामना मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन मंगलवार को भव्य पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ हो गया. आयोजित भंडारे में करीब 20 हजार श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

विज्ञापन

Arrah News: शहर के बैंक कॉलोनी स्थित मनोकामना मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन हो गया. अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य पूर्णाहुति दी गई और इसके बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. पूरा क्षेत्र भक्तिमय भजनों और जयकारों से गुंजायमान रहा.

भागवत से मिलता है नैतिकता और संस्कार का संदेश: स्वामी रंगनाथाचार्य

प्रख्यात स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस कथा के अंतिम दिन प्रवचन करते हुए महाराज श्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह मानव समाज को नैतिकता, उत्तम संस्कार और मानवता का सच्चा संदेश देती है. भागवत श्रवण से मनुष्य के विकार दूर होते हैं और जीवन में सकारात्मकता आती है. कथा की समाप्ति के बाद आयोजित मुख्य यज्ञ में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की. इस धार्मिक अनुष्ठान में क्रांतिकारी गोविंदचार्ज, कुरेशा चार्ज, गोपी शर्मा व विष्णु कांत ने मुख्य यजमान और सहयोगी के रूप में भाग लिया.

20 हजार लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

कथा के समापन के अवसर पर एक विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया. सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू सिंह बबुआन के सौजन्य से आयोजित इस भंडारे में अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिली. देर रात तक चले इस भंडारे में आरा शहर और आसपास के इलाकों से पहुंचे करीब 20 हजार श्रद्धालुओं के बीच आत्मीयता के साथ महाप्रसाद का वितरण किया गया.

न्यायिक और पुलिस पदाधिकारियों को महाराज श्री ने किया सम्मानित

कथा के अंतिम दिन अध्यात्म का रसपान करने कई प्रशासनिक, न्यायिक और पुलिस जगत की हस्तियां भी पहुंचीं. इस दौरान मुख्य मंच से स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज ने प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र कुमार पांडा, विशेष लोक अभियोजक सत्येंद्र सिंह दारा, आरपीएफ पोस्ट कमांडर दीपक कुमार, रेल थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार व नवादा थाना अध्यक्ष विपिन बिहारी को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया.

इस पूरे आयोजन को भव्य और सफल बनाने में मंदिर आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, सचिव योगेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय, संयोजक मनीष मिश्र सहित त्रियोगी नारायण राय, राजनंद राय, ललन राय व मनोज उपाध्याय समेत मोहल्ले के प्रबुद्ध जनों और हजारों श्रद्धालुओं ने सक्रिय भूमिका निभाई.

Also Read: बेगूसराय में BPSC शिक्षक की शर्मनाक करतूत, नाबालिग छात्रा से की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन