Arrah News: बकरीद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 124 दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तैनात

Updated:
विज्ञापन
arrah news

शांति समिति की बैठक में शामिल प्रशासन और जनप्रतिनिधि

बकरीद पर्व को लेकर भोजपुर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. जिले में 124 दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है. जिलाधिकारी ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता, उपद्रवी तत्वों पर निगरानी और आपसी समन्वय के साथ शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Arrah News: (नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट) बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर भोजपुर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है. पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में 124 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. इस संबंध में समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

ईदगाहों और मस्जिदों में रहेगी विशेष निगरानी

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि बकरीद मुस्लिम समुदाय का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे तीन दिनों तक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है. पर्व के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करते हैं. ऐसे में संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है.

उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को 28 मई की सुबह 6 बजे तक अपने-अपने तैनाती स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया. साथ ही असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर लगातार नजर रखने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया.

जिला नियंत्रण कक्ष रहेगा सक्रिय

बकरीद के दौरान विधि-व्यवस्था की निगरानी के लिए समाहरणालय भोजपुर परिसर स्थित जिला नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखा जाएगा. नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06182-248702 जारी किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके.

बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

ब्रीफिंग कार्यक्रम में अपर समाहर्ता लोक शिकायत, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे. प्रशासन ने लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: पूर्वी चंपारण, मधुबनी समेत बिहार के 5 जिलों को मिलेंगे नए पुलिस कप्तान, गृह विभाग का आदेश जारी

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन