आरा में बेटी के ससुराल समझौता कराने पहुंचे पिता-पुत्र की पिटाई, दोनों अस्पताल में भर्ती
जख़्मी पिता पुत्र का फोटो
दर्शन छपरा गांव में पुत्री के ससुराल वालों से सुलह कराने पहुंचे पिता-पुत्र की जमकर पिटाई की गई. इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों ने उन्हें आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.
father-son beaten: उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दर्शन छपरा गांव में शनिवार की दोपहर पुत्री के ससुरालवालों से समझौता कराने पहुंचे पिता-पुत्र की पिटाई कर दी गयी. घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. परिजनों ने दोनों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया.
बहन से मारपीट की जानकारी मिलने पर पहुंचे थे पिता-पुत्र
जख्मियों की पहचान अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव, धनुपरा टोला निवासी 50 वर्षीय राजू सिंह और उनके 28 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है.
मिथिलेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2016 में उनकी बहन पिंकी की शादी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दर्शन छपरा गांव निवासी भोला यादव के पुत्र पिंटू कुमार से हुई थी. उनके अनुसार, छोटी बहन की शादी के बाद से ही पिंकी को उसके पति और ससुरालवालों की ओर से कथित तौर पर प्रताड़ित किया जाने लगा.
मिथिलेश का आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से यह कहा जाता था कि छोटी बहन की शादी में अधिक दहेज दिया गया है, इसलिए पिंकी को भी मायके से दहेज लाने के लिए कहा जाता था.
शुक्रवार रात बहन से मारपीट का आरोप
मिथिलेश के अनुसार, इसी विवाद को लेकर शुक्रवार की रात पिंकी के पति और ससुरालवालों ने उसके साथ मारपीट की थी. इसकी जानकारी मिलने के बाद शनिवार की दोपहर वह अपने पिता राजू सिंह के साथ बहन के ससुराल दर्शन छपरा गांव पहुंचे थे.
आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद जीजा पिंटू कुमार और उसके भाई पवन कुमार ने लाठी-डंडे से दोनों की पिटाई कर दी. घटना में राजू सिंह के अंगूठे में गंभीर चोट आने की बात बतायी गयी है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गये. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है. पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारण और इसमें शामिल लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए