आरा के कोईलवर में जनता दरबार, छह भूमि विवाद निपटे; राहत राशि और जमीन के पर्चे की भी उठी मांग

Updated:
विज्ञापन

जनता दरबार मे समस्या सुनते अधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

क. अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में सात भूमि विवादों में से छह का त्वरित निष्पादन किया गया. इस दौरान बाढ़ राहत राशि न मिलने और भूमिहीन महिलाओं को जमीन का पट्टा दिलाने की मांग भी उठी.

विज्ञापन

Public Court: भूमि विवाद से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर शनिवार को कोईलवर अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगाया गया. राजस्व अधिकारी राजभूषण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित दरबार में बबुरा, चांदी, कोईलवर और गीधा थाना क्षेत्रों से भूमि विवाद के कुल सात मामले पहुंचे. इनमें छह मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि एक मामले में दूसरे पक्ष की अनुपस्थिति के कारण पुनः नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

दूसरे पक्ष की अनुपस्थिति पर दोबारा जारी होगा नोटिस

चांदी थाना क्षेत्र से पहुंचे एक भूमि विवाद के मामले में प्रथम पक्ष के दुर्गा साव सुनवाई के दौरान मौजूद रहे, जबकि दूसरे पक्ष से कोई व्यक्ति उपस्थित नहीं हुआ. मामले की सुनवाई के बाद दूसरे पक्ष को दोबारा नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया.

जनता दरबार में मौखिक रूप से पहुंचे कई छोटे-मोटे विवादों का भी दोनों पक्षों की सहमति और नियमानुसार निपटारा किया गया.

बाढ़ राहत राशि नहीं मिलने की शिकायत

जनता दरबार में राजपुर पंचायत के एक व्यक्ति ने बाढ़ राहत राशि नहीं मिलने की शिकायत की. इस पर राजस्व अधिकारी ने संबंधित व्यक्ति को आश्वासन दिया कि अगले किस्त में पात्रता के अनुसार राहत राशि उसके खाते में भेज दी जायेगी.

भूमिहीन महिलाओं ने जमीन के पर्चे की मांग की

खेसरहियां पंचायत से करीब आधा दर्जन महिलाएं जमीन का पर्चा दिलाने की मांग को लेकर अंचल कार्यालय पहुंचीं. महिलाओं ने भूमिहीन होने की बात बताते हुए जमीन का पर्चा उपलब्ध कराने की मांग रखी.

राजस्व अधिकारी ने उनके मामलों की जांच कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि जांच में भूमिहीन पाये जाने पर नियमानुसार जमीन का पर्चा उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जायेगी.

गीधा थानाध्यक्ष रहे मौजूद

जनता दरबार के दौरान गीधा थानाध्यक्ष टिंकू कुमार मौजूद रहे. वहीं, कोईलवर, चांदी और बबुरा थानों से कोई पुलिस पदाधिकारी जनता दरबार में उपस्थित नहीं हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन