आरा में भाकपा-माले का प्रदर्शन, बाढ़ पीड़ितों के लिए 10 हजार रुपये और एक क्विंटल अनाज की मांग

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन करते भाकपा माले कार्यकर्ता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाकपा-माले ने बिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। उनकी मुख्य मांगें बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत, वित्तीय सहायता और घरों के पुनर्निर्माण के लिए हैं।

विज्ञापन

CPI-ML Protest: बिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और उनकी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों को लेकर भाकपा-माले की ओर से राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत तरारी में भी प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन की शुरुआत तरारी स्थित भाकपा-माले कार्यालय से हुई और पंजाब नेशनल बैंक होते हुए तरारी बाजार में समाप्त हुई.

विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा-माले के प्रखंड सचिव कॉमरेड उपेंद्र भारती ने किया, जबकि संचालन कॉमरेड रामदयाल पंडित ने किया.

बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत की मांग

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव उपेंद्र भारती ने कहा कि बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने संगठन की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और सहायता उपलब्ध कराने की मांग रखी.

उन्होंने मांग की कि बाढ़ प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को 10 हजार रुपये की सहायता और एक क्विंटल अनाज दिया जाए. बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की भी मांग की गयी.

क्षतिग्रस्त सड़क और पुलों की मरम्मत की मांग

भाकपा-माले नेताओं ने भोजपुर में बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों और पुल-पुलियों की मरम्मत कराने की मांग की. साथ ही बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत उनके पुनर्निर्माण की मांग रखी.

प्रखंड सचिव ने भोजपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री और जरूरी सामान उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया.

भोजपुर में बाढ़ राहत को लेकर प्रशासन की ओर से पहले ही प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. 15 सितंबर को जिले के 1,34,247 बाढ़ प्रभावित परिवारों के खातों में प्रति परिवार 7,000 रुपये की दर से करीब 94 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे जाने की जानकारी दी गयी थी.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

विरोध प्रदर्शन में प्रखंड कमेटी सदस्य कॉमरेड कामता प्रसाद सिंह, अयोध्या राम, रामवचन राम, नीतीश कुमार, ददन पासवान, राजेश कुमार, सुशील पासवान, अर्जुन कुमार और सतेंद्र राम सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन