आरा के तरारी में स्वच्छता पाठशाला के तहत निकली प्रभात फेरी, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता और जल संचय का संदेश

Updated:
विज्ञापन

प्रभात फेरी में शामिल अधिकारी और छात्र

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तरारी में स्वच्छता पाठशाला के तहत एक खास प्रभात फेरी का आयोजन किया गया. इसमें सरकारी स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया और लोगों को स्वच्छता व जल संचय के प्रति जागरूक किया.

विज्ञापन

Swachhta Pathshala: तरारी में स्वच्छता पाठशाला एवं जल संचय संवाद कार्यक्रम के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गयी. इसमें सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को स्वच्छता और जल संचय के प्रति जागरूक किया गया.

विज्ञापन

विद्यार्थियों को कचरा पृथक्करण की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्रोत पर ही कचरे को चार अलग-अलग भागों में पृथक करने, स्वच्छता बनाए रखने और जल संचय के महत्व की जानकारी दी गयी. विद्यार्थियों को बताया गया कि कचरे का उचित तरीके से पृथक्करण और निस्तारण स्वच्छ वातावरण के लिए जरूरी है.

प्रतियोगिताओं के आयोजन की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच निबंध, चित्रकला, पोस्टर, स्लोगन, क्विज, वाद-विवाद और कविता प्रतियोगिताएं आयोजित करने की जानकारी भी दी गयी. इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छता संबंधी व्यवहार को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करना है.

कर्मचारियों ने भी लिया हिस्सा

कार्यक्रम में प्रखंड समन्वयक दीपक कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक तरारी नितिन कुमार यादव, सेदहां के मनीष कुमार, जेठवार के रमाकांत कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन