आरा: हसनबाजार स्टेशन हाल्ट का डीआरएम ने किया निरीक्षण, शौचालय और यात्री शेड समेत सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

हसनबाजार में यात्री सुविधाओं का जायजा लेते डीआरएम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रेलवे अधिकारियों ने हसनबाजार स्टेशन हाल्ट का निरीक्षण किया। यात्री सुविधाओं, विशेषकर शौचालय और शेड की कमी को पूरा करने के निर्देश दिए गए। कंप्यूटराइज्ड टिकट काउंटर की सुविधा भी जल्द शुरू होगी।

विज्ञापन

Hassanbazar Station: पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के प्रबंधक उदय सिंह मीना ने शुक्रवार को आरा-सासाराम रेलखंड पर स्थित हसनबाजार स्टेशन हाल्ट का निरीक्षण किया. विशेष सैलून से पहुंचे डीआरएम ने स्टेशन हाल्ट पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और कनीय अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं पूरा करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

शौचालय और यात्री शेड की सुविधा बढ़ाने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन हाल्ट पर शौचालय, यात्री शेड और यात्री विश्राम गृह की व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम उठाने का निर्देश अधिकारियों को दिया. इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था करने को भी कहा.

कंप्यूटराइज्ड टिकट काउंटर और प्लेटफॉर्म ऊंचा करने की कार्रवाई

डीआरएम ने हसनबाजार स्टेशन हाल्ट पर कंप्यूटराइज्ड टिकट काउंटर की सुविधा उपलब्ध कराने तथा प्लेटफॉर्म को ऊंचा करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. यात्री सुविधाओं से जुड़े अन्य बिंदुओं का भी अधिकारियों के साथ जायजा लिया गया.

समाजसेवी के आवेदन पर निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम

बताया जाता है कि हसनबाजार के समाजसेवी आनंद गुप्ता ने डीआरएम को लिखित आवेदन भेजकर स्टेशन हाल्ट पर यात्री सुविधाएं बहाल करने, पटना-भभुआ इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव देने समेत कई मांगें रखी थीं. इसी आवेदन के आलोक में डीआरएम हसनबाजार स्टेशन हाल्ट का निरीक्षण करने पहुंचे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन