आरा में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने चलाया स्वच्छता अभियान, सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने आरा में स्वच्छता अभियान में भाग लिया और सफाई कर्मियों का सम्मान किया. उन्होंने संगठन की मजबूती पर भी जोर दिया.

विज्ञापन

Pramod Singh Chandravanshi: भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह चंद्रवंशी का पहली बार आरा आगमन हुआ. उनके आगमन पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. आरा पहुंचने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न सेवा कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.

विज्ञापन

स्वच्छता अभियान में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष

कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई. प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने स्वयं सफाई अभियान में भाग लिया और स्वच्छता व जनसेवा का संदेश दिया. इसके बाद भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.

सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर शहर और समाज की स्वच्छता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया. उनके कार्यों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया.

परिसदन में संगठन की बैठक

इसके बाद आरा परिसदन में भाजपा ओबीसी मोर्चा के भोजपुर जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिले में संगठन की ओर से चलाये जा रहे कार्यक्रमों, पार्टी की गतिविधियों और संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई.

प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए पार्टी के कार्यक्रमों को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर दिया.

जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजपुर जिला ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरेराम चंद्रवंशी ने की. इस दौरान ओबीसी मोर्चा के जिला और मंडल पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलामंत्री विनीत राज कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष संजीत धानुक, जिला कार्यसमिति सदस्य राम नारायण सिंह चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष धीरज चंद्रवंशी, पूर्व जिला महामंत्री हरेंद्र सिंह चंद्रवंशी, जिला कोषाध्यक्ष यमुना प्रसाद प्रजापति, स्वच्छता अभियान के जिला संयोजक मनीष रौशन, कार्यालय मंत्री सुनील श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी प्रतीक चंद्रवंशी, आईटी सेल जिला संयोजक बिजेन्द्र कुमार, सिकरहटा मंडल अध्यक्ष अंकित चंद्रवंशी और गजराजगंज मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसके अलावा मनौनर आलम, पींटू चंद्रवंशी, विकास चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया.

पहली बार आरा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह चंद्रवंशी के पहली बार आरा आगमन को लेकर ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा. कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की बात कही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन