आरा के हसनबाजार में सड़क के गड्ढे में पलटा इलेक्ट्रिक रिक्शा, 500 मीटर सड़क जर्जर होने से बढ़ी परेशानी
हासन बाजार में सड़क पर पलटा वाहन
आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर हसनबाजार कस्बे की 500 मीटर सड़क की हालत बेहद खराब है. गहरे गड्ढों के कारण शनिवार को एक ई-रिक्शा पलट गया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई. स्थानीय लोग सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं.
E-rickshaw Accident: आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर हसनबाजार कस्बे के बीचों-बीच जगह-जगह बने खतरनाक गड्ढों के कारण वाहनों के फंसने और दुर्घटनाग्रस्त होने का सिलसिला लगातार जारी है. शनिवार को यात्रियों को लेकर जा रहा एक इलेक्ट्रिक रिक्शा सड़क के बीच बने गड्ढे में पलट गया. संयोग से किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आयी, लेकिन हादसे में इलेक्ट्रिक रिक्शा के कई पार्ट्स टूट गये.
करीब 500 मीटर सड़क की हालत जर्जर
स्थानीय लोगों के अनुसार, हसनबाजार में करीब 500 मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त है. सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गये हैं, जिनमें बारिश का पानी जमा है. इससे वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता है.
स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त रिक्शा को हटाया
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त इलेक्ट्रिक रिक्शा को उठाकर सड़क किनारे किया गया. इसके बाद रिक्शा को वहां से रवाना किया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण यहां आये दिन वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.
नये वाहन चालकों के लिए बढ़ा खतरा
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने के कारण नये वाहन चालकों को उनकी गहराई का पता नहीं चल पाता है. इससे वाहन असंतुलित होकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए