आरा : बड़हरा में कृषि समन्वयकों का सम्मान समारोह, नई टीम ने किसानों के हित में मिलकर काम करने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
कई कृषि समन्वयको की विदाई व नये का हुआ भव्य स्वागत

कृषि समन्वयको का विदाई व सम्मान | Prabhat Khabar Network

Arrah News : आरा के बड़हरा प्रखंड में कृषि समन्वयकों का विदाई और स्वागत समारोह संपन्न हुआ. इस अवसर पर किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. नए और पुराने समन्वयकों ने एक साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Arrah News : आरा के बड़हरा प्रखंड के किसान भवन में स्थानांतरित कृषि समन्वयकों की विदाई और नए पदस्थापित कृषि समन्वयकों का स्वागत किया गया. इस समारोह की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) राम प्रवेश ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन बड़हरा के कृषि विभाग के वरीय नोडल सुमन जी ने किया.

इस विदाई समारोह के दौरान स्थानांतरित होकर जा रहे कृषि समन्वयकों में शशि भूषण सिंह, वेद प्रकाश, प्रेम रंजन सिन्हा, अंकिता सिंह, अनुराधा राय और अरुण कुमार को अंग वस्त्र, माला तथा कलम-डायरी देकर भावभीनी विदाई दी गई और सम्मानित किया गया.

नए कृषि समन्वयकों का हुआ स्वागत

वहीं दूसरी ओर, प्रखंड में नए पदस्थापित होकर आए कृषि समन्वयकों में नीरज कुमार, अमरेन्द्र कुमार, राम कृष्ण राय, अशोक यादव और अजित कुमार सिंह का उपस्थित कर्मियों द्वारा अंग वस्त्र व माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस अवसर पर उपस्थित कृषि समन्वयकों और किसान सलाहकारों ने अपने संबोधन में आपसी समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया.

सभी ने एक पारिवारिक टीम की तरह काम करते हुए सरकार की तमाम कृषि योजनाओं को आम किसानों के साथ मिलकर धरातल पर उतारने का सामूहिक संकल्प लिया. इसके साथ ही अनुभवी सहयोगियों के साथ मिलजुल कर कार्यों का निष्पादन करने का वचन लिया गया.

किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

इस गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के किसानों को कृषि विभाग की प्रत्येक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. समारोह में स्थानीय बीज विक्रेता देव रत्न ने भी विशेष रूप से उपस्थित होकर स्थानांतरित कृषि समन्वयकों को सम्मानित किया.

इस विदाई सह स्वागत कार्यक्रम को मुख्य रूप से बीएओ राम प्रवेश, बीएचओ धर्मेन्द्र शर्मा, वरीय नोडल सुमन जी, संतोष कुमार, अनंत शिरोमणि, जय राम, रवि भारती, निशांत, शिबू, श्याम किशोर, उपाध्याय जी, धनंजय कुमार, वैजयंत पांडे, राज कुमार, राकेश, राज किशोर, योगेन्द्र कुमार यादव और प्रदीप कुमार यादव ने संबोधित किया.

समन्वयकों ने साझा किए अपने अनुभव

कार्यक्रम के दौरान नए कृषि समन्वयक नीरज कुमार, अमरेन्द्र कुमार, अशोक यादव और राम कृष्ण ने भी सभा को संबोधित किया. वहीं, स्थानांतरित हुए कर्मी प्रेम रंजन सिन्हा, वेद प्रकाश, अंकिता सिंह और शशि भूषण सिंह ने बड़हरा प्रखंड में कार्य करने के अपने पुराने अनुभवों को सबके साथ साझा किया.

उन्होंने आगे भी इसी पारिवारिक टीम भावना के साथ पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों और कर्मियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन बीएओ ने किया.

Also Read : बिलौटी एनकाउंटर की न्यायिक जांच में तीसरे दिन दर्ज हुए बयान, मृतक के भाई ने कार्रवाई पर जताई नाराजगी


विज्ञापन
Kumar Ravindra

लेखक के बारे में

By Kumar Ravindra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन