Bihar: भागलपुर में खूनी खेल पर STF ने लगाया STOP, दर्जन भर हथियार के साथ स्टेशन के सामने दबोचे गये तस्कर

Bihar Crime News: भागलपुर के नाथनगर स्टेशन के सामने से तीन हथियार तस्करों को दबोचा गया है. दो दर्जन से अधिक हथियारों के साथ दबोचा गया है.
Bihar Crime News: भागलपुर से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है. जहां एसटीएफ की टीम ने दो दर्जन से अधिक हथियारों के साथ तीन तस्करों को दबोचा है. नाथनगर स्टेशन के बाहर तीन हथियार तस्करों को पकड़ा गया. गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने कार्रवाई की है. तीनों हथियार तस्करों को पकड़कर एसटीएफ की टीम अपने साथ पटना लेकर चली गयी. जानकारी के अनुसार तस्करों के पास से 28 से अधिक हथियार बरामद हुए हैं. गिरफ्तार हथियार सप्लायर में दिव्यांग भी शामिल है.बरामद हथियारों में अर्धनिर्मित हथियार भी हैं.
(खबर अपडेट की जा रही है..)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




