युवक को खूंटे से बांधकर बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

फोटो- फारबिसगंज थाना पहुंचे पीड़ित युवक | Prabhat Khabar Network
अररिया के फारबिसगंज में एक युवक को खूंटे से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ितों से पूछताछ कर रही है.
Araria Viral Video: फारबिसगंज (अररिया). सकाोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित वीडियो में युवक को खूंटे से बांधकर मारपीट किए जाने के मामले में फारबिसगंज थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की पड़ताल की. पुलिस ने पीड़ितों के घर जाकर भी घटना की जानकारी ली.
पीड़ित ने थाना पहुंचकर सुनाई आपबीती
गुरुवार देर शाम बथनाहा थाना क्षेत्र के बधुआ निवासी सोनू कुमार उर्फ चंदू शर्मा अपने परिजनों के साथ फारबिसगंज थाना पहुंचे. उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई. उनके अनुसार इस घटना में अन्य दो पीड़ितों की पहचान धमदाहा वार्ड-12 निवासी बिपिन राय और निक्कू राय के रूप में हुई है.
मिक्सर मशीन के विवाद में मारपीट का आरोप
पीड़ित सोनू कुमार ने बताया कि मिक्सर-ग्राइंडर मशीन की खरीद को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि उन्हें मटियारी पंचायत के एक स्थान पर ले जाया गया, जहां पहले से दो अन्य युवकों की पिटाई की जा रही थी. इसके बाद उनके साथ भी मारपीट की गई. उन्होंने दावा किया कि इस दौरान उनका एक हाथ भी फ्रैक्चर हो गया.
27 जुलाई की बतायी जा रही है घटना
पीड़ित के अनुसार यह घटना 27 जुलाई की है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया. हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
पुलिस ने शुरू की जांच
Araria Viral Video: फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. पुलिस ने पीड़ितों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है. उन्होंने कहा कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और मामले में विधिसम्मत आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By कलीमउद्दीन
कलीमउद्दीन प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










