दो शिक्षिकाओं ने किया बेहतर प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
दो शिक्षिकाओं ने किया बेहतर प्रदर्शन

शिक्षिका को लोगों ने दी बधाई

विज्ञापन

-6-प्रतिनिधि, अररिया राज्य स्तरीय नवाचार गतिविधि पर आधारित पठन पाठन सामग्री निर्माण के प्रदर्शनी को लेकर पटना में आयोजित दो दिवसीय मेला में अररिया की दो शिक्षिकाओं ने टीएलएम का बेहतर प्रदर्शनी कर जिले का नाम रौशन किया है. राज्य स्तरीय इस मेला का भ्रमण शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने किया. प्रदर्शनी में अररिया जिला की दो शिक्षिका के द्वारा निर्मित व प्रदर्शित नवाचार गतिविधि की प्रशंसा व सराहना की. अररिया जिले के अररिया प्रखंड अंतर्गत केएमएस टापू टोला बेलवा की शिक्षिका राणा साजी व मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर रानीगंज की शिक्षिका रंजिता शर्मा के द्वारा नवाचार गतिविधि पर आधारित प्रदर्शनी पर राज्य स्तर पर आयोजित मेला में बेहतर प्रदर्शनी के लिए सम्मानित किया गया. राज्य स्तर पर अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग डॉ एस सिद्धार्थ के द्वारा इन दोनों के लगाये गये प्रदर्शनी की सराहना करते हुए सम्मानित किया. शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय मेला में प्रदेश भर से आये शिक्षक व छात्र शामिल हुए थे. जहां अररिया जिला की दो शिक्षिका राणा साजी व रंजीता शर्मा ने बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन किया. डीइओ संजय कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में इन दोनों शिक्षिका को सम्मानित किया. डीइओ ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नवाचार शिक्षण सामग्री के माध्यम से शिक्षा को और अधिक से अधिक प्रभावी, रचनात्मक व रुचिकर बनाने बनाने के इस तरह का आयोजन राज्य स्तर पर किया गया था. शिक्षिका राणा साजी व रंजीता शर्मा को शिक्षक संघ के अध्यक्ष अब्दुल कुद्दुस ,प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जाफर रहमानी, प्रशांत कुमार, मवि लक्ष्मीपुर के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह, शिक्षक प्रकाश चंद्र मंडल, विनोद कुमार मंडल के अलावा शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारी ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन