नप कार्यालय में पूर्व वार्ड पार्षद को दी श्रद्धांजलि

Updated at : 08 Mar 2025 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
नप कार्यालय में पूर्व वार्ड पार्षद को दी श्रद्धांजलि

काफी मिलनसार थे वार्ड पार्षद

विज्ञापन

-29- प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज नगर परिषद के पूर्व वार्ड पार्षद सह शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के जिलाध्यक्ष शहर के गोढ़ियारे चौक वार्ड संख्या 19 निवासी 75 वर्षीय ऋषिकेश नारायण उर्फ निगम सिंह के निधन पर नगर परिषद कार्यालय के परिसर में शनिवार को शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में मौजूद नगर पार्षदों पार्षद प्रतिनिधियों व नप के पदाधिकारियों, कर्मचारियों च प्रबुद्धजनों ने पूर्व वार्ड पार्षद स्व सिंह की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की. दो मिनट का मौन धारण कर उनके दिवंगत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया. मौके पर मुख्य पार्षद ने कहा कि पूर्व पार्षद स्व ऋषिकेश नारायण उर्फ निगम सिंह काफी मिलनसार स्वभाव के थे. उनका निधन अपूरणीय क्षति है. शोक सभा में मुख्य पार्षद वीणा देवी,उप मुख्य पार्षद नूतन भारती,नप सशक्त स्थायी समिति सदस्य मो इस्लाम,मनोज कुमार सिंह गणेश प्रसाद गुप्ता,नगर पार्षद सैय्यद आबिद हुसैन उर्फ गुड्डू अली,नोमान अंसारी, मो जलाल,रॉकी कुमार उर्फ नंदन ठाकुर,इलियास मंसूर सहित अन्य नगर पार्षद,नप ईओ सूर्यानंद सिंह,नप सिटी मैनेजर शशि आनंद, नप के प्रभारी नाजिर आर्यन कुमार राय सहित अन्य मौजूद थे.

…………

बीडीओ ने लाभुकों को दिया स्वीकृति पत्र

परवाहा. शनिवार को प्रखंड परिसर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय में सैकड़ों लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का किश्त का स्वीकृति पत्र दिया गया. इस दौरान बीडीओ रितम कुमार व विधायक अचमित ऋषिदेव ने लाभुकों को स्वीकृति पत्र देते हुए कहा कि सभी लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त दी जा रही है. सभी लाभुक हर हाल में सौ दिनों के भीतर हर हाल में अपना घर बना ले. यदि लाभुक सौ दिनों के भीतर अपना घर बनवा लेते है तो ऐसे लाभुकों को घर का निर्माण कार्य पूरा करने पर मनरेगा योजना से मजदूरी का 22 हजार रुपए मिलेगा. मौके पर आवास पर्यवेक्षक सरोज कुमार, जदयू जिला महासचिव रितेश कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे.

——–

रेखा सर्राफ ने किया नेत्रदान

फारबिसगंज. तेरापंथ युवक परिषद फारबिसगंज ने एक बार फिर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया. स्वर्गीय रेखा सराफ के नेत्रदान की प्रक्रिया विगत 06 मार्च को सफलतापूर्वक संपन्न हुई. इस कार्य के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज से डॉ अतुल मिश्रा के नेतृत्व में डॉ अभिनव गुप्ता, डॉ आयुषी डॉ शिवानी ने सफलतापूर्वक नेत्रदान करवाया. स्व रेखा सराफ जी के देहांत पश्चात उनकी पुत्री श्रीमती राखी डागा व दामाद अशोकजी डागा ने नेत्रदान की स्वीकृति प्रदान की. उन्होंने बताया की उनकी माता ने कुछ दिनों पहले ही अपने मरणोपरांत नेत्रदान करने की इच्छा जाहिर की थी और नेत्रदान का फर्म भी भरा था. इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद फारबिसगंज के अध्यक्ष आशीष जी गोलछा ने कहा कि ऐसे कार्य समाज को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाता है. उन्होंने आगे बताया कि तेरापंथ युवक परिषद हमेशा “सेवा, संस्कार व संगठन ” के लिए समर्पित रही है. आगे भी ऐसे सेवा कार्यों को जारी रखेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन