पोखर में स्नान करने गयी तीन किशोरियों की डूबने से मौत
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 04 Jun 2026 6:49 PM
विज्ञापन
पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने के लिए जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की भीड़ जुटी.
विज्ञापन
जलावन चुनने गयीं बच्चियां गर्मी से राहत पाने के लिए पोखर में स्नान करने उतरी थीं.
पांव फिसलने से तीनों गहरे पानी में चली गयीं और डूबने से उनकी मौत हो गयी.
मृतकों में करिश्मा कुमारी (13), अंजली कुमारी (12) और रानिया कुमारी (14) शामिल.
स्थानीय लोगों ने तीनों बच्चियों के शव पोखर से बाहर निकाले.
घटना की सूचना पर अंचलाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे.
घटना के बाद बलुआही टोला में मातम और शोक का माहौल.
भरगामा.
प्रखंड क्षेत्र के खजुरी पंचायत के वार्ड संख्या 04 बलुआही टोला में पोखर में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गयी. तीनों बच्ची बहियार में जलावन चुनने के लिए गयी थी. गर्मी के कारण पोखर में स्नान करने गयी व पांव फिसलने से तीनों बच्ची गहरे पानी में चली गयी. जिससे तीनों बच्चियों की डूबने से मौत हो गयी. मृतकों में राजू ऋषिदेव के 13 वर्षीय पुत्री करिश्मा कुमारी, फूलचंद ऋषिदेव की 12 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी व उपेंद्र ऋषि कि 14 वर्षीय पुत्री रानिया कुमारी है. घटना कि सूचना पर अंचलाधिकारी निरंजन कुमार, आरओ रवि रंजन, भरगामा थाना के दारोगा गुड्डू कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले का जायजा लिया. घटना के संबंध में बताया गया कि तीनों बच्चियां गर्मी के कारण बहियार स्थित पोखर में स्नान करने गयी थी. उसी दौरान तीनों गहरे पानी में चली गयी.मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम
बहियार में जलावन चुन रही अन्य बच्चियों ने हल्ला कर लोगों को बुलाया. स्थानीय लोगों ने तत्काल दो बच्चियों का शव निकाल लिया. तीसरे शव को लोगों ने बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला. बताया जाता है कि पोखर स्थानीय मुखिया कुसुमलाल मल्लाह का है. घटना कि सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों का बलुआही टोला आने जाने का क्रम जारी है. वहीं स्थानीय सरपंच रणधीर साह ने भी उक्त टोला पहुंच पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. घटना को लेकर टोला में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. 16
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










