ePaper

सेविका ने बच्चे का सिर फोड़ा

Updated at : 17 Apr 2024 11:37 PM (IST)
विज्ञापन
सेविका ने बच्चे का सिर फोड़ा

सेविका ने आरोप को बताया निराधार

विज्ञापन

परवाहा. रानीगंज थाना क्षेत्र के खरहट पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी जयप्रकाश पासवान ने आंगनबाड़ी सेविका खुशबू देवी पर अपने छोटे बच्चे रितेश पासवान पर थाली से मारकर सिर फोड़ने का आरोप लगाया है. इस बाबत जयप्रकाश पासवान ने अपने बच्चे को रानीगंज रेफरल अस्पताल में इलाज करवाया. उन्होंने बताया कि मंगलवार को मेरा बच्चा आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने गया था. सेविका ने बच्चे को कुर्सी लाने कहा, बच्चे ने कुर्सी नहीं लाकर दी तो सेविका ने गुस्से में आकर बच्चे का सिर पर थाली से मार दिया जिससे बच्चे का सिर फूट गया. मंगलवार को हम घर पर नहीं थे. जिस कारण मंगलवार को इलाज नहीं हो सका. जब हम बुधवार को घर पहुंचे तो बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए हैं. इधर सेविका खुशबू देवी ने बताया कि हम पर लगाये गये आरोप गलत हैं. मामले की जांच की जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन