ePaper

शरीर में हीमोग्लोबीन निर्माण की प्रक्रिया को प्रभावित करता है थैलेसीमिया

Updated at : 08 May 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
शरीर में हीमोग्लोबीन निर्माण की प्रक्रिया को प्रभावित करता है थैलेसीमिया

स्वास्थ्य संस्थानों में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन

विश्व थैलेसीमिया दिवस 18प्रतिनिधि, अररिया थैलेसीमिया खून से जुड़ी एक अनुवांशिक बीमारी है जो शरीर में हीमोग्लोबीन के निर्माण की प्रक्रिया को प्रभावित करता है. यह बच्चों से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जिसके बारे में अभी भी लोगों को काफी कम जानकारी है. आमलोगों को रोग के कारण व इससे बचाव संबंधी उपायों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 08 मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस आयोजित किया जाता है. इस वर्ष विश्व थैलेसीमिया दिवस का थीम थैलेसीमिया के लिए एकजुट हो. समुदायों को एकजुट करें, रोगियों को प्राथमिकता दें निर्धारित किया गया है. मौके पर जिले में जागरूकता संबंधी कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. वहीं सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक व अनुमंडल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन थैलेसीमिया पीड़ित परिवार व फारबिसगंज में लाइव सेवियर के माध्यम से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. अररिया में तीन यूनिट व फारबिसगंज में दो यूनिट ब्लड संग्रह किये जाने की जानकारी है. अररिया ब्लड बैंक के काउंसेलर नीतेश कुमार ने बताया कि जिले में फिलहाल थैलेसीमिया के 70 मरीज है. जिन्हें नियमित अंतराल पर समुचित जांच के बाद आवश्यकता अनुरूप रक्त ब्लड बैंक के माध्यम से नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाता है. उन्होंने बताया कि थैलेसीमिया मरीजों को नियमित अंतराल पर रक्त चढ़ाने की जरूरत होती है. इसके लिये ब्लड़ बैंक में आवश्यकता अनुरूप रक्त की उपलब्धता जरूरी है. सदर अस्पताल के वरीय चिकित्सक व ब्लड बैंक के प्रभारी पदाधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि हीमोग्लोबीन लाल रक्त कोशिकाओं का वह हिस्सा है. जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है. जब रक्त में हीमोग्लोबीन की मात्रा कम होती है. तो शरीर में रक्त की कमी यानी एनीमिया हो जाता है. इसलिए थैलेसीमिया के मरीजों को बार-बार रक्त चढ़ाने की जरूरत होती है. लगातार थकान व कमजोरी, त्वचा का पीला व फीका रंग, कमजोर हड्डियां, बच्चों के विकास में देरी व बार-बार संक्रमित होना रोग के सामान्य लक्षण हैं. रोकथाम के लिए शादी से पूर्व थैलेसीमिया की जांच को उन्होंने जरूरी बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन