ePaper

खेल से बदलेगा गांव का भविष्य, पंचायत स्तर पर खेल मैदानों का हो रहा निर्माण

Updated at : 27 Feb 2026 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
खेल से बदलेगा गांव का भविष्य, पंचायत स्तर पर खेल मैदानों का हो रहा निर्माण

जिले के 152 पंचायतों में 181 खेल मैदानों का हो चुका है निर्माण

विज्ञापन

गांवों में खेल संस्कृति का होगा विकास, युवा खेल प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहनअररिया.जिले के ग्रामीण इलाकों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने व उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की विशेष पहल की जा रही है. राज्य सरकार के निर्णय के आलोक में जिले के सभी 211 पंचायतों 2024-25 में की गयी थी. स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने, युवाओं को नशा की लत से दूर रखते हुए विभिन्न खेलों के माध्यम से उनके जीवन को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से संचालित इस योजना के प्रारंभिक चरण में भूमि चयन व अन्य तकनीकी प्रक्रिया को पूरी करने के बाद जिले के 205 पंचायतों में इस योजना की शुरुआत हुई.

जिले के 152 पंचायतों में 181 खेल मैदानों का हो चुका है निर्माण

जानकारी मुताबिक अब तक जिले के 152 पंचायतों में 181 खेल मैदान का निर्माण हो चुका है. शेष पंचायतों में भी खेल मैदान के निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है. जिला खेल पदाधिकारी सान्याल कुमार ने बताया कि अधिकांश खेल मैदान पंचायतों के स्कूल परिसरों में विकसित किये जा रहे हैं. जिससे स्कूली छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से अभ्यास का अवसर मिल सके व विद्यालय में खेल गतिविधियां को बढ़ावा दिया जा सके. उन्होंने बताया कि 50 से 100 डिसमिल जमीन उपलब्ध होने पर बैडमिंटन व वॉलीबॉल कोर्ट बनाये गये हैं. इससे अधिक जमीन उपलब्ध होने की स्थिति में वहां बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन कोर्ट के साथ रनिंग ट्रेक भी विकसित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि योजना के तहत शेष 59 पंचायतों का भी चयन किया गया है. जहां आगामी अप्रैल माह से खेल मैदान के निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. उन्होंने बताया कि खेल मैदान के निर्माण को लेकर 51 पंचायतों में भी भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. शेष 07 पंचायतों में भी यह प्रक्रिया जारी है. जहां विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत खेल मैदान का निर्माण किया जायेगा.

खेल मैदान से ग्रामीण प्रतिभा को मिलेगी पहचान

जिला खेल पदाधिकारी सान्याल कुमार ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से खेल सुविधाओं का अभाव रहा है. इस वजह से प्रतिभाशाली खिलाड़ी को उचित अवसर नहीं मिल पाता है. पंचायतों में खेल मैदान उपलब्ध होने से वहां ग्रामीण स्तर पर नियमित प्रतियोगिताएं आयोजित किया जा सकेगा. खेल व फिटनेस के प्रति युवाओं व बच्चों में जागरूकता बढ़ेगी. जिला प्रशासन की यह उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में इन्हीं मैदानों से तैयार खिलाड़ी जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायेंगे व अररिया का नाम रोशन करेंगे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन