विकास शिविर का एसडीओ ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
विकास शिविर का एसडीओ ने किया निरीक्षण

शिविर में एसडीओ ने कर्मियों को दिये कई निर्देश

विज्ञापन

16-प्रतिनिधि, नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बढ़ेपारा खाब्दह सहित विभिन्न पंचायतों में भीम समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति टोला विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. वहीं फारबिसगंज एसडीओ शैलेजा पांडेय ने बढ़ेपारा व खाब्दह के विशेष विकास शिविर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कर्मी को कई तरह के निर्देश दिये. जबकि शिविर में पहुंचे लोगों से पूछताछ के बाद बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा, राशन योजना, आवास योजना, हर घर नल योजना, वृद्धा पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तृत रूप से देते हुए लाभ से वंचित लोगों को शिविर में आवेदन करने की बात कही. मालूम हो कि इस विशेष शिविर में कर्मियों की मौजूदगी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, औपचारिक शिक्षा के लिए विद्यालय में दाखिला, आंगनबाड़ी ,जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र ,आधार कार्ड निर्माण ,आयुष्मान भारत कार्ड ,प्रधानमंत्री आवास योजना ,बास भूमि, हर घर नल जल योजना ,बिजली कनेक्शन सहित 23 तरह के आवेदन लिए जा रहे हैं. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हंसराज कुमार के अलावा सभी कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन