कलशयात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू

Updated:
विज्ञापन
कलशयात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू

राधा-कृष्ण प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलशयात्रा

विज्ञापन

भरगामा. प्रखंड मुख्यालय स्थित दरबार टोला ठाकुरबाड़ी में राधा-कृष्ण प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति व उत्साह के साथ किया गया. अनुष्ठान के प्रथम दिन भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. जिसमें बड़ी संख्या में कन्याओं व महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया. गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन व धार्मिक जयकारों के बीच निकली इस कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर कर दिया. कुल 251 महिलाओं व युवतियों ने सर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया. यात्रा दरबार टोला, अस्पताल चौक, भरगामा बाजार सहित विभिन्न टोला-मुहल्लों से गुजरते हुए चंडिका स्थान मंदिर परिसर स्थित तालाब पहुंची जहां विधिवत जल भरने के बाद श्रद्धालु पुनः ठाकुरबाड़ी लौटे. ठाकुरबाड़ी पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश को मंदिर परिसर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा स्थल के निकट स्थापित किया गया.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन