सभी लंबित कांडों का करें त्वरित निष्पादन: एसपी

Updated at : 09 Mar 2025 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
सभी लंबित कांडों का करें त्वरित निष्पादन: एसपी

एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी का की समीक्षा

विज्ञापन

-27-प्रतिनिधि, अररिया एसपी अंजनी कुमार की अध्यक्षता में रविवार को परमान सभागार कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा की. इस बैठक में फरवरी माह में किये गये कार्यों की समीक्षा के बाद एसडीपीओ, मुख्यालय डीएसपी, प्रशिक्षु डीएसपी, सभी थानाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी व अधिकारी को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिये. एसपी ने गत कई माह में थानाध्यक्षों द्वारा किये गये कार्य के अपराध नियंत्रण, कांड का निष्पादन, वारंट, कुर्की आदि कार्यों की समीक्षा व परिचर्चा करते हुए दिशा निर्देश दिये. एसपी ने सभी लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन करते हुए अंतिम प्रपत्र समर्पित करने का निर्देश दिया. जबकि एसडीपीओ, डीएसपी व अंचल निरीक्षक को लंबित सभी पर्यवेक्षण प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया. वहीं डीआइजी प्रमोद कुमार मंडल द्वारा आगामी होली पर्व को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह, फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, मुख्यालय डीएसपी फखरे आलम, प्रशिक्षु दोनों डीएसपी संतोष पोद्दार व माधुरी कुमारी, सार्जेंट मेजर, मेजर, सभी सर्किल इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर सहित विभिन्न थाना के थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन