सड़क व नाले की निविदा 15 दिनों में करें प्रकाशित : मुख्य पार्षद

Updated:
विज्ञापन
सड़क व नाले की निविदा 15 दिनों में करें प्रकाशित : मुख्य पार्षद

एबीसी सेंटर की प्रशासनिक स्वीकृति प्रस्ताव को बहुमत से खारिज कर दिया गया.

विज्ञापन

सशक्त स्थायी समिति की बैठक में आठ अहम प्रस्तावों पर लिया निर्णय

अररिया. नगर परिषद अररिया में सोमवार को मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में उप मुख्य पार्षद गौतम कुमार साह व नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी चंद्र प्रकाश राज मौजूद रहे. बैठक में समिति के तीनों सदस्य वार्ड संख्या 29 के पार्षद अबुल कलाम, वार्ड संख्या 20 की पार्षद गजाला तहरवीन व वार्ड संख्या 16 की पार्षद नीतू कुमारी ने भाग लिया. बैठक में 08 बिंदुओं पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा गया व बहुमत से निर्णय लिए गए. निर्णय में वार्ड 01 से 29 तक सड़क व नाला निर्माण के लिए निविदा 15 दिनों के अंदर प्रकाशित करने की बात रखी गयी. एबीसी सेंटर की प्रशासनिक स्वीकृति का प्रस्ताव बहुमत से खारिज कर दिया गया. इसे समीक्षा के लिए बोर्ड में लाने का निर्णय लिया गया. सम्राट अशोक भवन विवाह भवन के सौंदर्यीकरण के लिए कनीय अभियंता सहित 05 वार्ड पार्षदों की समिति जांच प्रतिवेदन तैयार करेगी.

नप क्षेत्र का होगा सौंदर्यीकरण

वित्तीय आकलन के बाद अगली बैठक में निर्णय होगा. काली मंदिर परिसर के पास सार्वजनिक शौचालय के सौंदर्यीकरण को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गयी. कनीय अभियंता से वित्तीय आकलन कराकर कार्य कराया जायेगा. भीषण गर्मी व लू को देखते हुए 05 कार्य दिवस के अंदर कनीय अभियंता सहित 05 पार्षदों की टीम स्थल चयन कर गुणवत्तापूर्ण शीतल प्याऊ लगाने का काम करेगी. नगर परिषद क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए नाम व वित्तीय आकलन के साथ स्पष्ट प्रस्ताव अगली बैठक में लाने को कहा गया. विज्ञापन नियमावली की पूरी जानकारी की कॉपी सभी पार्षदों को उपलब्ध कराकर अगले बैठक में रखने की बातें कही गयी. इधर अररिया नप के ईओ चंद्र प्रकाश राज ने कहा कि आयोजित बैठक में सभी बिंदुओं पर विचार करते हुए निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन