लघु सिचाई प्रमंडल में दिन में चल रही है पार्टी या फिर बन गया है मीट शॉप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 May 2024 11:13 PM
एक तस्वीर बड़ी ही तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. इस तस्वीर ने एक बार फिर सरकारी कार्यालयों के अफसरशाही को बेनकाब किया है.
प्रतिनिधि, अररिया. एक तस्वीर बड़ी ही तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. इस तस्वीर ने एक बार फिर सरकारी कार्यालयों के अफसरशाही को बेनकाब किया है. खाने पर कुछ भी पाबंदी नहीं है, लेकिन ताज्जुब तो तब होता है जब मामला किसी सरकारी कार्यालय में कार्यालय अवधि का हो व वहां बकरे को हलाल कर टांग दिया गया हो. जबकि कार्यालय में लोगों का आना-जाना लगा रहे. लघु सिचाई प्रमंडल अररिया कार्यालय के बाहर टंगी बकरे की तस्वीर बड़ी ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, हालांकि इस तस्वीर की पुष्टि कहीं से भी प्रभात खबर नहीं करता है. इधर इस संबंध में जब लघु सिचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार से बात की गयी तो वे पहले तो कुछ बोलने से गुरेज कर गये, लेकिन बाद में कहा कि हम थोड़ा लेट से कार्यालय गये थे, चूंकि हम पूर्णिया के भी चार्ज में हैं. लेकिन ऐसा अगर हुआ है तो जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










