रासायनिक उर्वरक से लदे ओवरलोड ट्रेक्टर जब्त

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Dec 2024 6:33 PM

विज्ञापन

बीएओ कार्यालय को इस जब्ती की सूचना दी गयी

विज्ञापन

सिकटी बरदाहा पुलिस द्वारा जांच के क्रम में रासायनिक उर्वरक से लदे ओवरलोड दो ट्रैक्टर को गुरुवार को जब्त कर लिया गया. इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी की दी. उनके दिशा निर्देश के आलोक में अग्रेतर कार्रवाई के लिए बीएओ कार्यालय को इस जब्ती की सूचना दी गयी. जानकारी देते हुए बरदाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्या ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा जारी निर्देश के उल्लंघन के आदेश के आलोक में दो ट्रेक्टर को ओवरलोड पाया गया. जिसको जांच के क्रम में जब्त कर थाना लाया गया. इसकी सूचना बीएओ कार्यालय को दिया गया. प्रखंड कृषि समन्वयक रविचंद्र थाना पहुंचकर दोनों ट्रैक्टर पर लड़े ओवरलोड रासायनिक उर्वरक की जांच की. इस बाबत कॉर्डिनेटर ने बताया कि जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारी को अग्रेतर कार्रवाई के लिए समर्पित की जायेगी. बाइक सवार महिला घायल अररिया अररिया-पूणिया मार्ग में एनएच पर यादव चौक के समीप बाइक पर बैठी महिला असंतुलित हो कर गिर गयी. जिससे वह घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में शुक्रवार को सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला की इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल महिला सदर प्रखंड क्षेत्र के चंद्रदेइ निवासी सद्दाम की पत्नी बीवी लबो बताई जा रही है. भूमि विवाद में तीन घायल अररिया नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पोसदाहा वार्ड संख्या 10 में भूमि विवाद में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में शुक्रवार को सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल तीनों लोगों का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायलों में कृष्णदेव मेहता व उनकी पत्नी रंजना देवी व बेटी सोनी कुमारी शामिल हैं. 40 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार अररिया अररिया आरएस पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक सवार को 40 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर एसपी कार्यालय से शुक्रवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि अररिया आरएस पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक सवार को 40 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. जिसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन