ePaper

अभाविप के सदस्य ही संगठन की जड़ों को करते हैं मजबूत

Updated at : 18 May 2025 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
अभाविप के सदस्य ही संगठन की जड़ों को करते हैं मजबूत

अभाविप नगर इकाई अररिया की एक बैठक शिवपुरी स्थित परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

अररिया. अभाविप नगर इकाई अररिया की एक बैठक शिवपुरी स्थित परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता परिषद के नगर सह मंत्री भोला राठौर ने की. बैठक में 16 मई को कटिहार में संपन्न हुए विभाग बैठक में जो भी चर्चा की गयी. उसे परिषद सदस्यों को अवगत कराया गया. बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के प्रदेश एसएफडी प्रमुख सह सिंडिकेट सदस्य प्रो एमपी सिंह ने कहा कि कटिहार में आयोजित विभाग की बैठक में कटिहार, पूर्णिया, अररिया व किशनगंज जिलों के सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिया. यह बैठक संगठनात्मक मजबूती व आगामी योजनाओं के क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित की गयी थी. बैठक में प्रवासी के रूप में राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य डॉ निधि बहुगुणा के साथ प्रदेश संगठन मंत्री राकेश मौर्या भी उपस्थित थे. कटिहार विभाग बैठक में सदस्यता, इकाई पुनर्गठन, महिला सहभागिता व युवा नेतृत्व के महत्व पर विशेष बल दिया गया. उन्होंने कहा कि स्थानीय कार्यकर्ता ही संगठन की जड़ें मजबूत करते हैं इन्हीं की सक्रियता से राष्ट्र निर्माण का सपना साकार होता है. बैठक में कार्यकर्ताओं की भूमिका व विभागीय समन्वय को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी व आगे की रणनीति बनायी गयी. बैठक में भोला राठौर, सचिन कुमार सिंह, मनीष कुमार, राहुल आर्यन, जितेंद्र विश्वास, सागर कुमार सुमन, करण कुमार चौहान, छोटू कुमार, संजीव कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन