शिविर में छुटे लाभुकों का जोड़ा जा रहा नाम

Updated:
विज्ञापन
शिविर में छुटे लाभुकों का जोड़ा जा रहा नाम

डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान को ले विशेष शिविर का आयोजन

विज्ञापन

-7- प्रतिनिधि, भरगामा प्रखंड क्षेत्र के खुजरी पंचायत में डॉ भीमराव आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत एक विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. इस अभियान का उद्देश्य एससी, एसटी व अन्य वंचित तबकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराना है. प्रखंड के प्रत्येक पंचायत के वंचित टोलों में शिविर लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. जिन लाभार्थियों को अब तक योजनाओं का लाभ नहीं मिला उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जा रहा है. शिविर में जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, वृद्धा, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना के लिये निबंधन सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवेदन लिये जा रहे हैं. साथ ही जिन लोगों का अब तक आवास योजना में पंजीकरण नहीं हो पाया थाए उनका भी ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन किया ग��ा. मौके पर बीडीओ शशिभूषण सुमन, एमओ राम कल्याण मंडल, जीवीके के बीपीएम दिगंबर प्रसाद यादव, पावस पवन जीबीका क्षेत्रीय समन्वयक सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे. वहीं सिरसिया हनुमानगंज पंचायत स्थित कोऑपरेटिव गोदाम परिसर में यह विशेष शिविर आयोजित किया गया. शिविर में बीसीओ जयशंकर झा, पीआरएस देवानंद कुमार, आवास सहायक ओम प्रकाश पंडित, किसान सलाहकार कृष्ण कुमार भारती सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन