मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 17 Jan 2026 8:23 PM

विज्ञापन

मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

फारबिसगंज. प्रखंड के किरकिचिया पंचायत में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव की अध्यक्षता में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौजूद ग्रामीणों से सीधा संवाद कर ग्रामीणों को बताया कि मनरेगा भारत के ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा है जो गरीब व वंचित लोगों को रोजगार का कानूनी अधिकार दिया है. लेकिन लेकिन केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ने वी-बी-जी रामजी कानून के जरिये इस अधिकार को सरकारी मेहरबानी में बदल दिया. कांग्रेस मनरेगा को बचाने के लिए अभियान चला रही है. जब तक सरकार यह बदलाव वापस नहीं लेती तब तक कांग्रेस अपना संघर्ष को जारी रखेगा. प्रखंड अध्यक्ष ने आगे कहा कि मनरेगा का जो नाम बदला है उस से केवल उनके समाज को हानि पहुंचेगा. इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रखंड उपाध्यक्ष बरकत अली, गयानंद ऋषिदेव, परदेसी ऋषिदेव दुखनी देवी,रूधनी देवी,कलीया देवी,सुपा देवी,सुनीता देवी गीता देवी,विणा देवी,कैली देवी,कविता देवी,आरती देवी,सुनीता देवी,समतोलीया देवी,काजल देवी,रूपम देवी जितेन ऋषिदेव सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन