महादलित बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने घर-घर पहुंच रहे प्रधानाध्यापक

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने महादलित बालिकाओं को शिक्षा के मुख्य धारा से जुड़ने के लिए चलाया जागरूकता अभियान | Prabhat Khabar Network

नरपतगंज में महादलित बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने और बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने के लिए प्रधानाध्यापक द्वारा घर-घर जाकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

अररिया : प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय दरगाहीगंज के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार महादलित बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. विद्यालय नहीं आने वाली बालिकाओं के घर पहुंचकर प्रधानाध्यापक उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. साथ ही अभिभावकों से बेटियों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की जा रही है.

प्रधानाध्यापक के इस प्रयास से महादलित परिवारों में भी जागरूकता बढ़ रही है. अवधेश कुमार ने बताया कि आज भी कुछ महादलित परिवारों की बालिकाएं शिक्षा से दूर हैं. ऐसी बालिकाओं को नियमित विद्यालय लाने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से घर-घर जाकर अभिभावकों से संवाद किया जा रहा है.

बाल विवाह से दूर रहने की दी जा रही जानकारी

अभियान के दौरान बालिकाओं और उनके अभिभावकों को बाल विवाह जैसी कुप्रथा के दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी जा रही है. उन्हें बाल विवाह से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया जा रहा है. साथ ही अभिभावकों से बेटियों की पढ़ाई जारी रखने और उचित उम्र में ही विवाह करने की अपील की जा रही है.

प्रधानाध्यापक ने कहा कि शिक्षा ही बालिकाओं के सशक्तीकरण का सबसे मजबूत आधार है. लगातार संपर्क और संवाद के माध्यम से समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बालिकाओं को नियमित विद्यालय लाकर उन्हें शिक्षा से जोड़ना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है.


विज्ञापन
संजीव कुमार यादव

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार यादव

संजीव कुमार यादव प्रिंट माध्यम में 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. नरपतगंज (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन