लॉरेंश विश्नोई ग्रुप का शूटर गिरफ्तार

Updated at : 09 May 2024 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
लॉरेंश विश्नोई ग्रुप का शूटर गिरफ्तार

साइबर फ्रॉड के आरोप में किया गिरफ्तार

विज्ञापन

अररिया. जोगबनी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. हालांकि जोगबनी पुलिस जिसे एक मामूली एटीएम फ्रॉड का आरोपी समझ कर गिरफ्तार किया है वह दरअसल राजस्थान के विश्नोई ग्रुप का शूटर है. बता दें कि विश्नोई ग्रुप राजस्थान का एक बड़ा आपराधिक ग्रुप है, इनके विरुद्ध राजस्थान में कई मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार आरोपी के संबंध में आइबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लॉरेंश विश्नोई ग्रुप का आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ जय प्रकाश पिता शांता राम बिकानेर, राजस्थान के जवाहर सर्किल थाना का निवासी बता रहा है. हालांकि वह कई नामों से जाने जाना वाला आरोपी एक वर्ष पूर्व 2023 में बीकानेर के जी ग्रुप के होटल में एक करोड़ की फिरौती मामले में गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में इन सभी के द्वारा जी ग्रुप के होटल में 16 राउंड फायरिंग भी की गयी थी. हालांकि गिरफ्तारी के बाद बीकानेर के रिमांड होम में रखा गया था, लेकिन वहां से खिड़की तोड़ कर वह फरार हो कर नेपाल के विराटनगर में फेक भारतीय आइडी के सहारे नाम बदल कर रह रहा था. बता दें कि वह साइबर अपराध का भी मास्टरमाइंड था, वह नेपाल में रह कर अररिया आदि सीमावर्ती जिले में एटीएम फ्रॉड करने का आरोपित था. गुरुवार की सुबह जोगबनी पुलिस ने उसे नाटकीय ढंग से जोगबनी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है. इधर गिरफ्तार आरोपी को जोगबनी पुलिस अररिया के लिए लेकर चल दी है, जहां उससे पूछताछ की जायेगी. जबकि पुलिस की सूचना पर विभिन्न जांच एजेंसियां, राजस्थान पुलिस व एसटीएफ भी चल चुकी है. बेहद कम उम्र के आरोपी के दुबई, पाकिस्तान समेत कई देशों से लिंक है, पुलिस इसे भारत के खुफिया जानकारी को साझा करने का एजेंट भी मानती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन