बालिकाओं को लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने को किया प्रेरित

Updated:
विज्ञापन

जयंती के मौके पर प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री व राजनेता सरोजिनी नायडू को श्रद्धापूर्वक किया याद

विज्ञापन

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित

अररिया. जिलाधिकारी के आदेश पर राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके प्लस टू उच्च विद्यालय बसंतपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान जयंती के मौके पर प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री व राजनेता सरोजिनी नायडू को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उन्हें नमन किया गया. कार्यक्रम के दौरान उनकी जीवनी व उपलब्धियों के साथ स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर विस्तृत चर्चा की गयी. उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित किया गया. विद्यालय परिसर में स्कूली छात्राओं के बीच विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इस क्रम में म्यूजिकल चेयर, पास द बॉल, लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़, चम्मच दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों काे आकर्षक उपहार देकर पुरस्कृत किया गया. वहीं कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय जयप्रकाश नगर में मौके पर स्कूली छात्राओं के लिए एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया. स्कूली छात्राओं की समुचित स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें जरूरी स्वास्थ्य परामर्श दिया गया. बालिकाओं के बीच आयरन व कैल्शियम की दवाओं का वितरण भी किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन