ePaper

राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को दी इवीएम के एफएलसी की जानकारी

Updated at : 10 May 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को दी इवीएम के एफएलसी की जानकारी

जिले में निर्वाचन आयोग द्वारा 14 अभियंताओं की हुई प्रतिनियुक्ति

विज्ञापन

-17-प्रतिनिधि, अररिया निर्वाचन शाखा के वरीय प्रभारी सह एफएलसी पर्यवेक्षक अजय ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार को सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की बैठक की गयी. इसमें आगामी विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत इवीएम के एफएलसी की पूर्व तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी. बताया गया कि जिला में 13 मई 2025 से इवीएम का एफएलसी निर्धारित है. इसकी तैयारी के लिए इवीएम वेयरहाउस खोला गया है. इवीएम के एफएलसी प्रक्रिया का संपूर्ण वेबकास्टिंग किया जायेगा. जिला में निर्वाचन आयोग द्वारा 14 अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति की गयी है. बताया गया कि एफएलसी के दौरान हॉल में बिना आइडी के किसी भी व्यक्ति को अनाधिकृत प्रवेश नहीं होगा. इसके लिए सभी प्रतिनिधियों से अपने पार्टी के स्तर से प्राधिकृत पत्र व आइडी के लिए नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित अन्य विवरणी उपलब्ध कराने का अनुरोध राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से किया गया. बताया गया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो सेक्शन का सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति पुलिस अधीक्षक के स्तर से की जायेगी. एफएलसी के दौरान आने वाले सभी प्रतिनिधि व पदाधिकारी कर्मियों की फ्रिस्किंग के बाद ही प्रवेश संभव हो पायेगा. सभी राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय राजनैतिक दलों को इसकी सूचना दे दी गयी है व अनुरोध किया गया है कि इवीएम के एफएलसी के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि वैध प्रमाण के साथ ही प्रवेश करें. आगामी 13 मई को निरीक्षण किया जायेगा. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ राम बाबू कुमार, नोडल पदाधिकारी संजय कुमार, सुबोध कुमार सहित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन