हाई मास्ट लाइट खराब, लोगों में आक्रोश

लाइट नहीं रहने से होती है परेशानी
कुर्साकांटा. प्रखंड मुख्यालय स्थित हत्ता चौक पर सांसद निधि से लगाये गये हाईमास्ट लाइट विगत एक पखवारे से से खराब होने के कारण हत्ता चौक अंधेरे में है. हत्ता चौक स्थित दुकानदारों में शामिल ओमप्रकाश केशरी, संतोष मंडल, कन्हैया झा, राजीव ठाकुर, अधिवक्ता सुशील झा, मो जमीलुर्रहमान, विद्यानंद मंडल, कृत्यानंद साह, सरपंच प्रतिनिधि गणेश मंडल, मो साबिर, अमोद मंडल, शिवानंद मंडल, राजेश वर्मा सहित दर्जनों दुकानदारों ने जिला पदाधिकारी से हाई मास्क लाइट को दुरुस्त करते हुए सुचारू रूप से संचालित करने की मांग की है.
——पीएम इंटर्नशिप योजना से बेरोजगारों को मिलेगा प्रतिमाह पांच हजार
फारबिसगंज. जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फारबिसगंज, महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फारबिसगंज व राजकीय आइटीआइ अररिया में रोजगार पहल कार्यक्रम के तहत सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के साथ पीएम इंटर्नशिप योजना के बारे में चर्चा की गयी. नोडल प्राचार्य राजीव कुमार ने बताया की पीएम इंटर्नशिप योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है. जिसमें प्रत्येक युवा जो आइटीआइ, इंटर, डिप्लोमा, स्नातक, बीसीए, बीएससी इत्यादि पास हो व उनकी उम्र 21 से 24 साल के बीच है. इस योजना का लाभ उठाकर अपने ही जिले में या जिले के आसपास चुने हुए 500 कंपनियों में 5000 रुपये महीना 12 महीने का इंटर्नशिप प्रोग्राम के दौरान प्राप्त कर सकते हैं. जिसमें से प्रतिमाह 500 रुपये कंपनी देगी व 4500 रुपये सरकार देगी. इसके लिए वही युवा पात्र हैं जो कही भी फुल टाइम अध्ययनरत या कार्यरत नहीं हैं. उनके अभिभावक सरकारी नौकरी में नहीं हो. इसके लिए इसके वेबसाइट www. pminternship. mca.gov.in पर कोई भी पात्र युवा अपना रजिस्ट्रेशन कर अपने मनपसंद की कंपनी चुन सकते हैं. अररिया जिले में कई बैंक व कंपनी इस योजना में शामिल हैं. प्राचार्य श्री कुमार ने बताया इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




