नशीली दवा के सा तस्कर गिरफ्तार

Published by :PRAPHULL BHARTI
Published at :08 May 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
नशीली दवा के सा तस्कर गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

विज्ञापन

13-प्रतिनिधि, सिकटी भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी 52 वीं बटालियन लेटी कंपनी के स्पेशल टीम ने बुधवार की अहले सुबह नियमित जांच के दौरान एक तस्कर को प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. तस्करी में एक बाइक बीआर 38 एएम 7246 को भी स्पेशल टीम द्वारा जब्त कर लिया गया. गिरफ्तार तस्कर पंकज कुमार मंडल पिता नंदलाल मंडल सिकटी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 लेटी गांव का निवासी बताया जा रहा है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. जब्त नशीली व प्रतिबंधित दवाई में ट्रामाडोल कैप्सूल 705 पैकेट, डायसाइक्लोमाइन 3500 पैकेट व पराजोशफ्यूरोन 200 पैकेट शामिल हैं. जब्त किये गये नशीली दवाओं का अनुमानित मूल्य करीब दो लाख रुपये आंका गया है. एसएसबी द्वारा आवश्यक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार तस्कर को सिकटी थाना को अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया. सिकटी थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक राज कुमार के आवेदन पर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. जिससे आवश्यक पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन