जमाबंदी पंजी की प्रति का वितरण शुरू

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

भूधारियों को होगा फायदा

विज्ञापन

परवाहा. 16 अगस्त से राजस्व महाभियान का शुरुआत होते ही रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के मौजा में कर्मी के द्वारा काफी जोर -शोर से जमाबंदी पंजी का वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है. जमाबंदी पंजी वितरण कार्यक्रम को लेकर स्वयं प्रभारी सीओ शंभू प्रसाद साह मौजावार भ्रमण कर मॉनिटरिंग कर रहे हैं. जमाबंदी पंजी वितरण को लेकर कर्मी भू-धारी के घर पहुंच रहे हैं. जमाबंदी पंजी दे रहे हैं. इस क्रम में रविवार को प्रभारी अंचल अधिकारी शंभू प्रसाद साह ने कर्मियों के द्वारा अपने मौजूदगी में हांसा, लक्ष्मीपुर आदि मौजा में जमाबंदी पंजी का वितरण करवाया. सीओ ने बताया कि जमाबंदी पंजी का वितरण को लेकर हर मौजा में कर्मी जोर – शोर से कार्य कर रहा है. जमाबंदी पंजी वितरण का समापन के बाद फिर पंचनामा बंटवारा, जमाबंदी में सुधार आदि को लेकर कार्य किया जायेगा. राजस्व महाभियान से भू-धारियों को काफी फायदा होगा जो भी गड़बड़ी है, सारे गड़बड़ी का निदान हो जायेगा. जिससे भूमि संबंधी विवाद भी कम होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन