महादलित बस्ती में विकास शिविर आयोजित

Updated:
विज्ञापन
महादलित बस्ती में विकास शिविर आयोजित

दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन

-9-प्रतिनिधि,कुर्साकांटा डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में स्थित महादलित बस्ती में विकास शिविर का आयोजन किया गया. शंकरपुर पंचायत के महादलित टोला में आयोजित विकास शिविर में मौजूद मनरेगा पीओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि आयोजित शिविर में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लाभार्थियों को सरकार संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गयी. जिसमें नलजल योजना, बिजली, पीएम आवास, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शौचालय निर्माण, जीविका समूह, राशन कार्ड, विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री पेंशन योजना, छात्रवृति योजना समेत अन्य संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई है. इसके साथ ही उक्त वर्ग के लाभार्थियों को योजना में शामिल होने या फिर योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक कागजात की जानकारी दी गयी. वहीं ग्राम पंचायत हरिरा के महादलित टोला में भी विकास शिविर का आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन