राजनीतिक व तालीमी बेदारी कार्यक्रम में युवाओं से शिक्षा और लोकतंत्र से जुड़ने का आह्वान

Updated:
विज्ञापन

नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र सौंपते व माला पहना कर स्वागत करते जिलाध्यक्ष सहित अन्य | Prabhat Khabar Network

फारबिसगंज में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने राजनीतिक व तालीमी बेदारी कार्यक्रम आयोजित कर संगठन का विस्तार किया और युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

विज्ञापन

फारबिसगंज से प्रतिनिधि की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

फारबिसगंज. कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, अररिया के तत्वावधान में फारबिसगंज प्रखंड के रामपुर उत्तर वार्ड संख्या-06 में "राजनीतिक व तालीमी बेदारी" कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और शिक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा राजनीतिक भागीदारी पर अपने विचार व्यक्त किए.

शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी पर दिया गया जोर

कार्यक्रम की अध्यक्षता फारबिसगंज नगर अध्यक्ष हाफिज उमर फारूक ने की. इस अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष सैफ अली खान ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए. उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है, जिससे बचाव के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं.

संगठन विस्तार के तहत नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम के दौरान विभाग का विस्तार भी किया गया. जिलाध्यक्ष सैफ अली खान ने रामपुर उत्तर निवासी मो. सिबरान को फारबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष तथा किरकिचिया पंचायत निवासी नौशाद आलम को प्रखंड उपाध्यक्ष मनोनीत कर मनोनयन पत्र सौंपा.

घर-घर तक विचारधारा पहुंचाने का संकल्प

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिलेभर में पंचायत से लेकर जिला स्तर तक नई टीम का गठन कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा. नवमनोनीत पदाधिकारियों ने कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया.

प्रमुख बातें

  1. रामपुर उत्तर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने "राजनीतिक व तालीमी बेदारी" कार्यक्रम आयोजित किया.
  2. युवाओं से शिक्षा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई.
  3. नशे से दूर रहने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया.
  4. मो. सिबरान को प्रखंड अध्यक्ष और नौशाद आलम को प्रखंड उपाध्यक्ष बनाया गया.
  5. संगठन विस्तार के लिए पंचायत से जिला स्तर तक नई टीम गठित करने की घोषणा.

और पढ़ें : टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रथ रवाना


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन