नदी में नहाने के दौरान डूबने से बालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
नदी में नहाने के दौरान डूबने से बालक की मौत

परिजनों का हुआ रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन

10- प्रतिनिधि, परवाहा बुधवार को रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के कालाबलुआ पंचायत के वार्ड संख्या दो बैजनाथपुर निवासी रमेश शर्मा का सात वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार फरियानी नदी के पनभरनी घाट पर नहाने के क्रम में डूब गया. प्रिंस के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही घाट पर परिजनों सहित स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने काफी मशक्कत के बाद प्रिंस के शव को नदी से खोजकर निकाला. घटना के बाद से मृतक बालक की मां ममता देवी, पिता रमेश शर्मा सहित पूरे परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. इधर घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज थाना के दारोगा सुरेंद्र कुमार सहित पुलिस बल रमेश शर्मा के घर पहुंचकर बालक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन