आवास सहायक के खिलाफ लाभुकों का प्रदर्शन

Published by :PRAPHULL BHARTI
Published at :15 May 2025 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
आवास सहायक के खिलाफ लाभुकों का प्रदर्शन

जीओ टेक करने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप

विज्ञापन

-16-प्रतिनिधि, परवाहा गुरुवार को रानीगंज प्रखंड क्षेत्र कोशकापुर दक्षिण पंचायत वार्ड संख्या 04 के आधा दर्जन से अधिक महिला लाभुकों ने प्रखंड मुख्यालय में पहुंचकर आवास कार्यालय के समीप आवास सहायक के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे दुर्गा देवी, लखिया देवी, मंजू देवी, कविता देवी , सोनिया देवी, अनिता देवी , आनंदी देवी आदि महिलाओं ने बताया कि हमारे पंचायत के आवास सहायक संगीता कुमारी द्वारा जीओ टेक करने के नाम रुपये मांगा जा रहे हैं. रुपये नहीं देने पर आवास योजना में नाम अब तक नहीं जोड़ा गया है. मामले को लेकर बीडीओ रितम कुमार ने बताया कि आवास सहायक को निर्देश दिया गया है कि अविलंब पात्र लाभुकों का आवास में नाम जोड़े. नहीं तो कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन