शाहनवाज हुसैन का अररिया में बड़ा बयान, सीमांचल पर सख्ती और बिहार के बंटवारे की अटकलों को किया खारिज

Updated:
विज्ञापन

फोटो:- सर्किट हाउस में मीडिया को संबोधित करते शाहनवाज हुसैन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने अररिया में मीडिया से बात करते हुए सीमांचल में घुसपैठ पर सख्ती और बिहार के बंटवारे की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने पेपर लीक पर कड़े कानून बनने का भी दावा किया.

विज्ञापन

Araria News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन रविवार शाम अररिया पहुंचे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए सीमांचल में घुसपैठ, पेपर लीक, बिहार के बंटवारे और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने या बिहार के बंटवारे की कोई योजना नहीं है और पार्टी स्तर पर भी ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है. शाहनवाज ने यह भी कहा कि घुसपैठ के मामलों में कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई होगी और सीमा सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी.

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, निजी कार्यक्रम के लिए सुपौल जाने की जानकारी

शाहनवाज हुसैन पटना से भागलपुर और पूर्णिया होते हुए अररिया पहुंचे.

अररिया सीमा पर करियात कैंप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद वे सर्किट हाउस पहुंचे और पत्रकारों से बातचीत की.

उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को उनकी माताजी की बरसी है, इसलिए वे सुपौल जाएंगे और सुबह 10 बजे के बाद वहीं रहेंगे.

उन्होंने यह भी कहा कि रास्ते में वे हरियाबाड़ा पंचायत के दिवंगत संवेदक परवेज आलम के घर भी जाएंगे.

घुसपैठ पर केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क: शाहनवाज

सीमांचल में घुसपैठ से जुड़े सवाल पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह जागरूक है.

उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और यदि कोई अवैध गतिविधि में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

बिहार के बंटवारे की अटकलों को बताया निराधार

मीडिया द्वारा सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने और बिहार के संभावित बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसी कोई जानकारी न उन्हें है और न ही पार्टी ने इस तरह का कोई संकेत दिया है.

उन्होंने कहा कि बिहार एकजुट है और अब राज्य के बंटवारे का कोई सवाल नहीं उठता.

पेपर लीक पर कड़े कानून बनने का दावा

नीट पेपर लीक के सवाल पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पेपर लीक के बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की गई और छात्र संतुष्ट हुए.

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कानून बनाए गए हैं, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगेगी.

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है.

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी छात्रों के मुद्दों का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करते हैं.

उन्होंने यह भी दावा किया कि हाल के एक सर्वे में युवाओं की पहली पसंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं.

Araria News: बांकीपुर चुनाव पर दिया संक्षिप्त जवाब

बांकीपुर चुनाव में भाजपा की हार के सवाल पर शाहनवाज हुसैन ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि हार का कारण पहले से पता होता तो हारते ही क्यों.

भाजपा नेताओं की रही मौजूदगी

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, वरिष्ठ नेता नारायण झा, रंजीत कुमार, राजा मिश्रा, महिला जिला मंत्री सुष्मिता ठाकुर, नीलम देवी, पूर्व नगर उपाध्यक्ष रणधीर सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read: RJD की 20 साल की सियासी कहानी: 2005 की हार से 2020 की वापसी और 2025 के झटके तक, कहां चूकी पार्टी?

Also Read: बिहार में सीनियर ऑफिसर-मिनिस्टर करेंगे छात्रों से बात, पढ़ाई होगी स्मार्ट, CM सम्राट के 4 घोषणाओं से बदलेगा एजुकेशन सिस्टम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन