फारबिसगंज में कांग्रेस ने शुरू की 15 अगस्त की तैयारी, मनोज जायसवाल बने आयोजन समिति के कॉर्डिनेटर
स्वतंत्रता दिवस 15 के तैयारी को ले कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आयोजित बैठक में मौजूद पार्टी के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
फारबिसगंज में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को भव्य बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है. पूर्व जिलाध्यक्ष शाद अहमद के कार्यालय में हुई बैठक में गांधी मैदान में समारोह आयोजित करने और 9 सदस्यीय आयोजन समिति के गठन का निर्णय लिया गया. मनोज जायसवाल को समिति का कॉर्डिनेटर बनाया गया है.
Araria News: स्वतंत्रता दिवस 2026 को लेकर फारबिसगंज में कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. रविवार को पूर्व जिलाध्यक्ष शाद अहमद के कार्यालय परिसर में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 15 अगस्त के कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में स्थानीय गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित करने और उसकी तैयारी के लिए 9 सदस्यीय आयोजन समिति के गठन पर सहमति बनी.
बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू ने की, जबकि संचालन प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव ने किया.
गांधी मैदान में भव्य समारोह आयोजित करने का निर्णय
बैठक में मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष फारबिसगंज के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह को विशेष रूप से भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा.
पार्टी नेताओं ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया जाएगा और युवाओं में राष्ट्रभक्ति तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा.
9 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन
कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मनोज जायसवाल को सर्वसम्मति से आयोजन समिति का कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया.
इसके साथ ही 9 सदस्यीय समिति का गठन किया गया, जिसमें प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव, नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू, युवा कांग्रेस प्रदेश महामंत्री करण कुमार पप्पू, प्रखंड उपाध्यक्ष मो. दानिश, प्रखंड महासचिव अखलाकुर रहमान, पूर्व नगर महासचिव अमन रजा, प्रदीप कर्ण, गौरव गुप्ता और पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मासूम अंसारी को शामिल किया गया.
कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा
बैठक के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह की रूपरेखा, तैयारी की समय-सीमा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई.
नेताओं ने कहा कि समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाएंगे.
Araria News: कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे मौजूद
बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष शाद अहमद, शशि मोहन ठाकुर, सुधीर मेहता, रामदेव यादव, श्रीकुमार ठाकुर, बरकत अली, इरशाद सिद्दीकी, शमीम अहमद और गौरव दास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
पार्टी नेताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, लोकतंत्र और संविधान के प्रति प्रतिबद्धता का पर्व है, जिसे पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा.
Also Read: RJD की 20 साल की सियासी कहानी: 2005 की हार से 2020 की वापसी और 2025 के झटके तक, कहां चूकी पार्टी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By कलीमउद्दीन
कलीमउद्दीन प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










