जमीन विवाद में तीर लगने से छात्र की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहन तोड़ा, इलाके में भयंकर तनाव

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 28 Jun 2025 8:48 PM

विज्ञापन

शव के पास विलाप करते परिजन

Araria Land Dispute: अररिया के अकरथापा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प में तीर लगने से एक छात्र की मौत हो गयी, जबकि डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गये. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति नियंत्रित की गयी.

विज्ञापन

Araria Land Dispute: अररिया के विषहरिया पंचायत के अकरथापा गांव के वार्ड संख्या 07 में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प हो गयी. घटना में एक युवक की मौत तीर लगने से हो गयी, वहीं डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गये. घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया और 112 नंबर पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के सामने फुल हयात को तीर मारा गया व दूसरे पक्ष के लोगों ने गोलीबारी की.

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने लोगों के भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दो राउंड फायरिंग की. पुलिस की गोली से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि फायरिंग के आरोप को पुलिस ने बेबुनियाद बताया है. वहीं आक्रोशित लोगों ने शव को पुलिस को सौंपने से मना कर दिया. लोग घटनास्थल पर अररिया एसपी के आने की जिद पर अड़े रहे.

आक्रोशित लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया पुलिस वाहन

पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया

तीर लगने से फुल हयात की मौत की खबर के बाद ग्रामीण सड़क पर उतर गये. विरोध स्वरूप लोगों पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. लोगों ने 112 नंबर पुलिस गाड़ी का शीशा तोड़ दिया व वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. गाड़ी के ड्राइवर ने गाड़ी को ले जाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश के सामने उसे गाड़ी छोड़ कर जाना पड़ा.

आक्रोशित लोगों ने गाड़ी के टायर की हवा निकाल दी. आक्रोशित लोग घटना स्थल से कुछ दूरी पर खड़ी पुलिस टीम को खदेड़ने लगी. बताया गया कि बढ़ रही भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने फायरिंग की. तत्पश्चात पुलिस ने स्थानीय मुखिया व पैक्स अध्यक्ष के घर पर शरण ली.

03 एकड़ 62 डिसमिल जमीन को चल रहा है विवाद

लंबे समय से 3 एकड़ 62 डिसमिल जमीन को लेकर मो मिनतुल्लाह व मो साबिर के बीच विवाद चला आ रहा है. प्रथम पक्ष के लोगों का कहना था कि उन लोगों को एसडीएम कोर्ट से उनके पक्ष में फैसला आया, इसके बाद वे लोग शनिवार को जमीन जोतने खेत पर गये. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया.

इसमें मो मसूद, मो अताउल्लाह, मो इकबाल, मो सादाब, मो फैसल, मो रऊफ, मो सैफुल्लाह गंभीर रूप से घायल हो गये. मो मसूद के हाथ में गोली लगी, अताउल्लाह का सिर फट गया. वहीं मो इकबाल का सिर फट गया, सादाब के पांव में गोली लगने की बात बतायी गयी. खेत पर हो रही लड़ाई देखने पहुंचे मो सलीका के 17 वर्षीय पुत्र फूल हयात के पेट में तीर लग गया. आनन-फानन में उसे पूर्णिया ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी.

अफरा तफरी मच गयी

किशोर के मौत की खबर से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया व पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. सभी घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया. दूसरे पक्ष के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया. दूसरे पक्ष के घायलों में मो गुल्फराज, हाजरा खातून, मो अफजल, मो तैयब, मो जैनुद्दीन, मो शहाबुद्दीन व मो जाबिर शामिल हैं. घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गयी. घटना के बाद से अकरथापा पंचायत में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.

घटना की जानकारी मिलते ही भरगामा थानाध्यक्ष राकेश कुमार सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे व स्थिति का जायजा लिया. थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा. मामले में विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

फूल हयात(फाइल फोटो)

मां ने नाश्ता लेकर बुलाया था खेत…

शनिवार को विषहरिया पंचायत के निवासी मो सलीका के 17 वर्षीय पुत्र फूल हयात के तीर लगने से हुई मौत के बाद गांव में शोक छाया हुआ है. सलीका ने बताया कि उसका लड़का स्कूल से घर आया तो वह मुझे फोन किया तो मैने अपने बेटे को नाश्ता ले कर अपने मुर्गा फार्म पर बुलाया, वह नाश्ता ले कर मेरे पास आया तो मालूम हुआ कि खेत पर दूसरे पक्ष के लोग हरवे हथियार के साथ पहुंच कर मार पीट कर रहा है, तब मेरा बेटा भी उस जगह देखने गया.

वह जैसे हीं घटनास्थल पर पहुंचा वैसे हीं दूसरे पक्ष के लोगों ने मेरे बेटे पर तीर चला दिया. इतना कहते हीं वह फफक कर रोने लगी. बताया गया कि फूल हयात ने मैट्रिक कि परीक्षा में 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किया था. उसने उच्च विद्यालय विषहरिया में 11वीं में दाखिला लिया था. शनिवार को वह विद्यालय से टेस्ट परीक्षा देकर घर आया था. आनन-फानन में उसे पूर्णिया ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गई.

ग्रामीण बताते हैं कि फूल हयात मेधावी व मिलन सार छात्र था. वहीं फूल हयात के मौत के खबर सुन उसकी मां बेसुध पड़ी हुई है. वहीं उसके पिता मो सलीका के आंखों के आंसू सूखने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं चाचा व उसके भाई बहन शव से लिपट दहाड़ मार कर रोते रहें. घटना के बाद गांव में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा. लोग घटना की निंदा करते नहीं थक रहे थे.

ग्रामीणों से बात करते फारबिसगंज डीएसपी

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ विषहरिया

घटना के बाद शनिवार को घटनास्थल पर तत्काल कई थाना की पुलिस पहुंच गयी व पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. घटना के तत्काल बाद हीं भरगामा थाना के थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सदल-बल घटनास्थल पर पहुंच व स्थिति को नियंत्रण करने में लगे रहें. वहीं फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साहा, रानीगंज इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह, रानीगंज थाना अध्यक्ष रवि रंजन सिंह, बौंसी थाना अध्यक्ष विकास कुमार, सीओ निरंजन कुमार, दारोगा मो परवेज आलम, नीतीश कुमार, विभाष कुमार सदल बल घटना स्थल पर कैंप किये हुए हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आक्रोशित के सामने पुलिस आयी बैकफुट पर, पुलिस वाहन छोड़ भागी पुलिस

शनिवार को विषहरिया पंचायत का अकरथापा गांव रन क्षेत्र में तब्दील रहा. तीर लगने से फूल हयात की मौत की खबर के बाद ग्रामीण सड़क पर उतर गये. विरोध स्वरूप लोगों पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. लोगों ने 112 नंबर पुलिस गाड़ी का शीशा तोड़ दिया व वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. गाड़ी के ड्राइवर ने गाड़ी को ले जाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश के सामने उसे गाड़ी छोड़ कर जाना पड़ा. आक्रोशित लोगों ने गाड़ी के टायर का हवा निकाल दिया.

आक्रोशित लोग घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ी पुलिस को खदेड़ने लगी. बताया गया कि बढ़ रही भीड़ को रोकने के लिये पुलिस ने फायरिंग की. तत्पश्चात पुलिस ने स्थानीय मुखिया व पैक्स अध्यक्ष के घर पर शरण ली. घटना की सूचना पर फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार, रानीगंज इंस्पेक्टर रवि रंजन सिंह, बौसी थाना अध्यक्ष विकास कुमार, अंचलाधिकारी निरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे व मामला का जायजा लेते हुये स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास करते रहे.

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी के साथी दल कर रहे 174 सीटों की मांग, कैसे करेंगे मैनेज, मचेगा घमासान!

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन