ePaper

सभी लाभुकों को मिले योजनाओं का लाभ

Updated at : 07 May 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
सभी लाभुकों को मिले योजनाओं का लाभ

विकास शिविर में लाभार्थियों को दी जानकारी

विज्ञापन

-3-प्रतिनिधि,कुर्साकांटा डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति टोला ख़ेसरेल वार्ड संख्या 08 में बुधवार को विकास शिविर आयोजित किया गया. शिविर में मौजूद आपदा प्रबंधन पदाधिकारी मृत्युंजय पांडेय ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग को 22 महत्वाकांक्षी व लोक कल्याणकारी योजनाओं को योग्य लाभार्थी तक पहुंचाना है. श्री पांडेय ने बताया कि विकास शिविर में संबंधित वर्ग के लाभार्थियों का राशन कार्ड सुधार, राशन कार्ड में छुटे नाम को जोड़ना, प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी देना, नलजल योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं, पंचायतों में संचालित योजनाओं की जानकारी समेत विभिन्न योजना की जानकारी दी गयी है. इसके साथ ही जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र निर्माण की जानकारी दी गयी. वहीं लाभार्थियों से योजनाओं को लेकर प्राप्त शिकायत को भी सूचीबद्ध किया गया है. जिसका आने वाले समय में समाधान किया जायेगा. इस मौके पर पीआरएस मिथिलेश कुमार, आवास सहायक सुष्मिता कुमारी, जेई नीरज कुमार, कार्यपालक सहायक पंकज कुमार, विकास मित्र अनीता देवी, सहायक विकास मित्र उषा कुमारी, विद्युत मित्र रमेश कुमार मंडल, वार्ड सदस्य विद्यानंद पासवान सहित काफी संख्या में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लाभार्थी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन