बिहार के अररिया में तेज रफ्तार बस ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, 25 से अधिक लोगों की स्थिति गंभीर
दुर्घटना की तस्वीर
Accident News: बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में NH पर एक दर्दनाक हादसा हुआ. उत्तरप्रदेश से पूर्णिया जा रही एक बस ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. जिनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है.
Accident News: बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में NH पर एक दर्दनाक हादसा हुआ. जिसमें उत्तर प्रदेश के अकबरपुर से पूर्णिया जा रही एक बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में बस में सवार 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना फारबिसगंज के रामपुर के समीप उस समय हुई, जब एक ट्रक का एक्सल टूटने के कारण वह सड़क पर 15-20 मिनट से खड़ा था. इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही बस ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. घायलों को तत्काल फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है.
शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे सभी लोग
घायलों की संख्या को देखते हुए अस्पताल के सभी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी तुरंत ड्यूटी पर पहुंचे और इलाज शुरू किया. बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकांश यात्री एक शादी समारोह में शामिल होने पूर्णिया जा रहे थे. बस में दुल्हन भी सवार थी. जिसे हल्की चोटें आईं हैं.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साह और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और स्थिति को नियंत्रित किया. एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि हादसे में 20-25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, लेकिन अधिकांश यात्री सुरक्षित हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक का एक्सल टूटने से वह सड़क पर रुका था, जिसके कारण यह हादसा हुआ.
अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है और चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए ट्रक और बस की स्थिति की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










